Horoscope Tomorrow 21 September 2025 Kal Ka Rashifal aries to pisces Lucky Zodiac Signs Rashifal: 21 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 21 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Kal Ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 21 सितंबर, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Sat, 20 Sep 2025 02:40 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 21 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow 21 September 2025, राशिफल: 21 सितंबर के दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में मान-सम्मान बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 21 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 21 सितंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

21 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

मेष

आज आपको अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल में रखने की जरूरत है। खर्च के कारण मन परेशान हो सकता है। आर्थिक स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। लव लाइफ में अच्छा समय देखने को मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। करियर में उन्नति मिल सकती है।

वृषभ

आज वृषभ राशि वालों की पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लिखने पढ़ने से जुड़े कार्यों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आय में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक रूप से आप बेहतर रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कितने बजे होगा शुरू, जानें कहां देगा दिखाई

मिथुन

आज आपको अपनी डाइट को लेकर सतर्क रहना चाहिए। आपके परिवार में किसी सदस्य के बीमार पड़ने से आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। सिंगल जातकों की किसी खास शख्स से मुलाकात होने की संभावना है।

कर्क

आज कर्क राशि वालों को नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिवार से दूर किसी जगह की यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह

आज आपको बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। पारिवारिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। एनर्जी में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल की राशि में बनेगी बुध-शुक्र की युति, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी

कन्या

आज दोस्तों की मदद से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य का साथ मिलने से आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। आज कोई सपना पूरा करने में सफल हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपको खुश करने की भरपूर कोशिश करेगा। व्यापार में विस्तार के योग हैं।

तुला

आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। दोस्तों के साथ एक अच्छी शाम बिताएंगे। आपको पैसों की अहमियत का पता चलेगा और आप पैसों की बचत करने पर जोर देंगे। आपका पार्टनर सहयोगी और मददगार रहेगा। जीवनसाथी की मदद से किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक

आज आप अपने नजरिए से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आज दूसरों की बातों में आकर निवेश करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को समय न देना और बेकार की बातों में अपना समय गुजारना आज आपके लिए खतरनाक हो सकता है। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु करेंगे गोचर चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों की किस्मत होगी तेज

धनु

आज आपको बेवजह मानसिक तनाव नहीं लेना चाहिए। भाई-बहन का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। किसी करीबी व्यक्ति से आपको सरप्राइज मिल सकता है। करियर में उन्नति मिल सकती है।

मकर

आज आपकी एनर्जी में वृद्धि होगी, जिसका प्रयोग आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में लगाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी की जरूरतें आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। व्यापारियों को नई पार्टनरशिप करने के मौके मिलेंगे।

कुंभ

आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लेकिन धन की स्थिति को लेकर मन परेशान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के मौके मिल सकते हैं। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। बेवजह गुस्से से बचें।

मीन

आज मीन राशि वालों का मन परेशान हो सकता है। धैर्य के काम लें। क्रोध से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को धन जुटाने में सफलता मिलेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!