Surya Gochar 2026: सूर्य का मेष में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल
Surya Gochar 2026: इस साल 14 अप्रैल, सोमवार को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सुबह करीब 9 बजकर 9 मिनट पर यह बदलाव होगा। ज्योतिष में मेष को सूर्य की उच्च राशि माना जाता है, इसलिए इस गोचर को खास माना जाता है।

Surya Gochar 2026: इस साल 14 अप्रैल, सोमवार को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सुबह करीब 9 बजकर 9 मिनट पर यह बदलाव होगा। ज्योतिष में मेष को सूर्य की उच्च राशि माना जाता है, इसलिए इस गोचर को खास माना जाता है। मेष राशि को राशि चक्र की शुरुआत माना जाता है और इसके स्वामी मंगल हैं। सूर्य और मंगल के बीच मित्रता का संबंध बताया गया है। यही वजह है कि इस गोचर का असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से देखने को मिलेगा। किसी के लिए मौके बनेंगे तो किसी को थोड़ा संभलकर चलना होगा।
आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों पर सूर्य गोचर का प्रभाव-
मेष राशि- सूर्य का प्रवेश आपकी ही राशि में हो रहा है, इसलिए इसका असर सीधे तौर पर दिखेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी बातों को महत्व मिलेगा। काम में नई शुरुआत के मौके मिल सकते हैं और रुके काम भी आगे बढ़ेंगे।
वृषभ राशि- इस समय खर्चों पर नजर रखना जरूरी रहेगा। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, खासकर बाहर जाने या सेहत से जुड़े मामलों में। निवेश करने से पहले सोच लें, जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि- आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। दोस्तों या जान-पहचान से कोई अच्छा मौका मिल सकता है। नौकरी और कारोबार दोनों में फायदा दिख सकता है। रिश्तों के मामलों में भी सकारात्मकता रहेगी।
कर्क राशि- कामकाज के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत का असर दिखेगा और सीनियर्स का सपोर्ट मिल सकता है। पद और जिम्मेदारी बढ़ने के योग हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
सिंह राशि- भाग्य का साथ मिलने से काम आसान होंगे। पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा या यात्रा से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। मन में उत्साह बना रहेगा और नई योजनाएं बन सकती हैं।
कन्या राशि- थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। अचानक खर्च या किसी तरह का नुकसान हो सकता है। नए लोगों पर तुरंत भरोसा न करें। सेहत को लेकर लापरवाही ठीक नहीं रहेगी।
तुला राशि- रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। छोटी बात भी बड़ा रूप ले सकती है, इसलिए संयम रखना जरूरी है। साझेदारी के मामलों में सावधानी रखें।
वृश्चिक राशि- कामकाज में सुधार होगा। विरोधियों पर बढ़त मिल सकती है और आप अपने काम समय पर पूरे कर पाएंगे। खर्च भी काबू में रहेंगे, जिससे राहत मिलेगी।
धनु राशि- रचनात्मक कामों के लिए समय अच्छा है। जो लोग कला या लेखन से जुड़े हैं, उन्हें फायदा मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं।
मकर राशि- घर और काम दोनों जगह कुछ बदलाव हो सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा फैसला ले सकते हैं। ऑफिस में सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
कुंभ राशि- आपका साहस और मेहनत बढ़ेगी। छोटे-छोटे प्रयास भी अच्छे नतीजे दे सकते हैं। दोस्तों और भाई-बहनों का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में हल्की खटास आ सकती है, लेकिन बात संभल जाएगी।
मीन राशि- पैसों के मामले में स्थिति बेहतर हो सकती है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। परिवार का माहौल ठीक रहेगा। कहीं घूमने या नई योजना बनाने का मन कर सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन