Hanuman Chalisa Quiz: हनुमान चालीसा से जुड़े इन सवालों के जवाब जानते हैं आप? अभी करें अपना टेस्ट
Hanuman Chalisa Quiz: हनुमान चालीसा को लेकर लोगों की आस्था काफी गहरी है। देशभर में करोड़ों लोग रोजाना या फिर खास दिनों पर इसका पाठ करते हैं। माना जाता है कि भगवान हनुमान की कृपा पाने का यह सबसे आसान तरीका है।

Hanuman Chalisa Quiz: हनुमान चालीसा को लेकर लोगों की आस्था काफी गहरी है। देशभर में करोड़ों लोग रोजाना या फिर खास दिनों पर इसका पाठ करते हैं। माना जाता है कि भगवान हनुमान की कृपा पाने का यह सबसे आसान तरीका है। मंगलवार और शनिवार को तो खासतौर पर इसका पाठ किया जाता है।
अगर आप भी खुद को हनुमान भक्त मानते हैं, तो इन सवाल-जवाब के जरिए अपनी जानकारी चेक कर सकते हैं।
सवाल: हनुमान चालीसा की रचना किसने की थी?
जवाब: इसे संत कवि गोस्वामी तुलसीदास ने लिखा था, जो रामभक्ति के बड़े कवि माने जाते हैं।
सवाल: यह कब लिखी गई थी?
जवाब: आम तौर पर माना जाता है कि इसकी रचना 16वीं शताब्दी में हुई थी।
सवाल: हनुमान चालीसा कहां लिखी गई थी?
जवाब: इसको लेकर अलग-अलग बातें कही जाती हैं। कुछ मानते हैं कि तुलसीदास ने इसे कैद के दौरान लिखा, जबकि कई लोग कहते हैं कि यह वाराणसी में रची गई।
सवाल: इसमें कितनी चौपाइयां होती हैं?
जवाब: इसमें कुल 40 चौपाइयां हैं, इसी वजह से इसे चालीसा कहा जाता है।
सवाल: इसकी शुरुआत किस दोहे से होती है?
जवाब: “श्रीगुरु चरन सरोज रज…” से इसका आरंभ होता है, जो गुरु की महिमा बताता है।
सवाल: पहली चौपाई कौन सी है?
जवाब: “जय हनुमान ज्ञान गुन सागर…” पहली चौपाई है, जिसे ज्यादातर लोग जानते हैं।
सवाल: डर लगने पर कौन सी चौपाई याद की जाती है?
जवाब: “भूत पिशाच निकट नहीं आवै…” को लोग ऐसे समय में पढ़ते हैं। मान्यता है कि इससे डर कम होता है।
सवाल: मुश्किल समय में कौन सी चौपाई पढ़ते हैं?
जवाब: “संकट कटै मिटै सब पीरा…” चौपाई संकट के समय पढ़ी जाती है।
सवाल: कितनी बार पाठ करने की बात कही गई है?
जवाब: चालीसा में ही जिक्र है कि 100 बार पाठ करने से बंधनों से मुक्ति मिल सकती है।
सवाल: हनुमान चालीसा पढ़ने से क्या फायदा होता है?
जवाब: माना जाता है कि इससे मन को शांति मिलती है, आत्मविश्वास बढ़ता है और काम पूरे होने में मदद मिलती है।
सवाल: इसे पढ़ने का सही तरीका क्या है?
जवाब: मन लगाकर, ध्यान के साथ और श्रद्धा से इसका पाठ करना चाहिए।
सवाल: आखिरी चौपाई कौन सी है?
जवाब: “तुलसीदास सदा हरि चेरा…” से इसका समापन होता है।
सवाल: किस दिन पाठ करना अच्छा माना जाता है?
जवाब: मंगलवार और शनिवार को इसका पाठ ज्यादा किया जाता है और इसे शुभ माना जाता है।
सवाल: क्या इससे ग्रह दोष भी शांत होते हैं?
जवाब: ऐसी मान्यता है कि मंगलवार को पढ़ने से मंगल दोष और शनिवार को पढ़ने से शनि का असर कम होता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन