अक्षय तृतीया 2026: शुक्र के गोचर से बन रहा खास संयोग, इन 5 राशियों को होगा बड़ा फायदा
Akshaya Tritiya 2026: इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ रही है और इस बार यह पर्व खास माना जा रहा है। वजह है शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन। ज्योतिष के अनुसार इस दिन शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे धन और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है

इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ रही है और इस बार यह पर्व खास माना जा रहा है। वजह है शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन। ज्योतिष के अनुसार इस दिन शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसे धन और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। ऐसे में इस गोचर का असर कुछ राशियों पर ज्यादा सकारात्मक रहने की उम्मीद है। अक्षय तृतीया वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन किए गए काम का फल लंबे समय तक मिलता है। इसलिए लोग इस दिन खरीदारी, निवेश और नई शुरुआत को शुभ मानते हैं।
आइए जानते हैं, किन राशियों को होगा फायदा-
मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा संकेत दे रहा है। धन से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। अगर आप संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं, तो समय ठीक माना जा रहा है। रुका हुआ काम भी आगे बढ़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और सेहत भी ठीक रहेगी।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए यह समय सबसे ज्यादा असर वाला माना जा रहा है, क्योंकि शुक्र इसी राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। कमाई के नए मौके मिल सकते हैं। जो लोग लंबे समय से पैसों को लेकर परेशान थे, उन्हें राहत मिल सकती है। कामकाज में स्थिरता आएगी और धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में जाती दिखेंगी। परिवार और सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में भी सुधार होगा।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह समय बदलाव लेकर आ सकता है। आमदनी के नए रास्ते बन सकते हैं। जो लोग निवेश करना चाहते हैं, उन्हें मौके मिल सकते हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। शादीशुदा लोगों के रिश्ते में भी सुधार रहेगा।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए पैसों की स्थिति मजबूत हो सकती है। बचत बढ़ेगी और खर्च थोड़ा कम रहेगा। किसी संपत्ति में निवेश का मौका मिल सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत में भी सुधार हो सकता है।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए यह समय करियर और कारोबार में आगे बढ़ने का रहेगा। काम में फायदा होगा और मुनाफा बढ़ सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी बात का असर भी लोगों पर दिखेगा। लोग आप पर भरोसा करेंगे और आप भी अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन