चंद्र ग्रहण से पहले शुक्र का गोचर, मालव्य राजयोग बनेगा, किन राशियों के लिए है शुभ, यहां पढ़ें 6 राशियों का हाल
फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि 1 मार्च 2026 दिन रविवार की रात में 1:10 बजे से धन वैभव, सुख, संपन्नता, ऐश्वर्या, कला, सिनेमा, सौंदर्य का कारक ग्रह शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर गया। ज्योतिर्विद दिवाकर से जानें राशियों पर असर

फाल्गुन शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि 1 मार्च 2026 दिन रविवार की रात में 1:10 बजे से धन वैभव, सुख, संपन्नता, ऐश्वर्या, कला, सिनेमा, सौंदर्य का कारक ग्रह शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर गया। शुक्र के मीन राशि में प्रवेश करते ही शुक्र के प्रभाव में परिवर्तन देखने को मिलेगा। एक तो राहु एवं मंगल के प्रभाव से मुक्ति मिलेगी तो वही मीन राशि में अपने मित्र ग्रह शनि के साथ साथ भी प्राप्त होगा। शुक्र मीन राशि में 25 मार्च 2026 तक रहकर अपना प्रभाव स्थापित करेगा। ज्योतिर्विद डॉ पंडित दिवाकर त्रिपाठी से जानें राशियों पर असर शुक्र के इस परिवर्तन का स्वतंत्र भारत के दृष्टिकोण से देखा जाए तो प्रभाव आर्थिक दृष्टिकोण से काफी सशक्त रहने वाला है। आपको बता दें कि जब शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में होते हैं, तो मालव्य राजयोग बनता है। आपको बता दें कि यह परिवरितन जब हो रहा है जब 3 मार्च को होली के दिन चंद्रग्रहण लगने वाला है। ऐसे में राशियों पर इस गोचर का क्या प्रभाव होगा। बौद्धिक क्षमता का सार्थक प्रयोग राष्ट्र में होगा। राष्ट्र का व्यक्तित्व एवं राष्ट्र का वर्चस्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा हुआ दिखाई देगा। विशेष करके आर्थिक मुद्दों पर भारत को अच्छे सफलता मिल सकती है। यद्यपि कि पड़ोसी राष्ट्रों द्वारा थोड़ा सा नुकसान पहुंचाने का असफल प्रयास किया जा सकता है। शुक्र का मीन राशि में गोचर सभी राशियों पर प्रभाव स्थापित करेगा।
मेष : दूरस्थ यात्रा पर खर्च बढ़ेगा । भोग विलाषिता में के संसाधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का स्नेह प्राप्त होगा। अति घनिष्ठ व्यक्ति से थोड़ा तनाव बढ़ेगा। आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा आर्थिक प्रगति होगी।
वृष : आर्थिक गतिविधियों में सुधार होगा। मनोबल में सकारात्मकता बनी रहेगी। व्यापारिक विस्तार होगा। अध्ययन अध्यापन में वृद्धि होगी। निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। परिश्रम का परिणाम प्राप्त होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। भोग विलासिता में वृद्धि होगी।
मिथुन : गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि होगा। सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी। बौद्धिक क्षमता का विस्तार होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। अध्ययन एवं डिग्री हेतु नए विषय के चुनाव में सकारात्मकता आएगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । घरेलू सुख बढ़ेगा ।
कर्क : सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। सुख के संसाधनों में वृद्धि होगा। राजनीति, कला एवं सिनेमा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। घर गाड़ी तथा अचल संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। रियल स्टेट, कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
सिंह : धन संबंधित कार्यों में प्रगति होगा। पारिवारिक कार्यों में वृद्धि होगी। वाणी व्यवसाय वकालत, सेल्स मार्केट, अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। पराक्रम एवं पुरुषार्थ में कमी आएगी। परिश्रम में अवरोध उत्पन्न होगा। नौकरी में परिवर्तन तथा तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी।
कन्या : मानसिक स्थिति में सुधार होगा । स्वास्थ्य में सुधार होगा । धन संबंधित कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्यों में सकारात्मकता आएगी। दांपत्य जीवन एवं प्रेम संबंधों में सुधार होगा। दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी। साझेदारी के कार्यों में प्रगति होगा। कार्यों में भाग्य का साथ प्राप्त होगा।




साइन इन