Rashifal chand in Singh Rashi with ketu on Lunar Eclipse Chandra Grahan 2026 kab lagega zodiac effect horoscope Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण, केतु के साथ सिंह में चंद्रमा की युति, इन राशियों के लाभ के योग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण, केतु के साथ सिंह में चंद्रमा की युति, इन राशियों के लाभ के योग

Chandra Grahan 2026 Holi: इस साल तीन मार्च 2026 का दिन बेहद खास होने वाला है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि मंगलवार को एक पूर्ण चन्द्रग्रहण लगेगा, जो भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल-सूर्ख रंग में नजर आएगा।  

Wed, 18 Feb 2026 03:22 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण, केतु के साथ सिंह में चंद्रमा की युति, इन राशियों के लाभ के योग

इस साल तीन मार्च 2026 का दिन बेहद खास होने वाला है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि मंगलवार को एक पूर्ण चन्द्रग्रहण लगेगा, जो भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल-सूर्ख रंग में नजर आएगा। आपको बता दें कि यह ग्रहण सूर्य की सिंह राशि में लग रहा है। इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे, इस राशि में केतु भी रहेंगे। ऐसे में कईराशियों के लिए ग्रहण उत्तम फलदायी होगा, कुछ लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकता है। इस साल का चंद्आर ग्रहण ब्लड मून कहा जाता है। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार यह वर्ष 2026 की सबसे प्रमुख खगोलीय घटनाओं में एक होगी। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक पूर्ण चंद्रग्रहण के समय चांद पर पडने वाली पृथ्वी की छाया और वायुमंडल से छनकर सूर्य की किरणों के कारण उसका रंग लाल दिखाई देता है।

किन राशियों पर पड़ेगा शुभ असर

वृषभ राशि के लोगों के लिए धन लाभ के साथ आर्थिक तौर पर बढ़त के भी संयोग बन रहे हैं। आपको धन लाभ के अवसर अचानक मिल सकते हैं। निवेश से भी फायदा होने की संभावना है।

सिंह राशि :सिंह राशि वालों के लिए यह ग्रहण के कारण लक काम करेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस बदलाव आ सकते हैं, तो नकम बढ़ेंगी, साथ ही आपके लिए धन लाभ के साथ पार्टनरशिप भी लाभ देगी। आपके लिए इस समय बदलाव आएंगे, जिससे आप और भी कॉन्फिडेंट रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज सूर्य ग्रहण, इसके 15 दिन पड़ेगा चंद्र ग्रहण, होलिका दहन कब होगा
ये भी पढ़ें:फाल्गुन के महीने में लगने वाले चंद्र ग्रहण के कारण होली की तिथि में बदलाव
ये भी पढ़ें:Lunar Eclipse 2026: नए साल में इस दिन पूर्णिमा पर लगेगा चंद्र ग्रहण, सूतक भी

धनु राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपके प्रोजेक्ट हिट रहेंगे। आपको इस समय पुराने और नए निवेश से भी लाभ होगा। नौकरी में बदलाव आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको लवलाइफ में भी रिलेशनशिप में अच्छा समय मिलेगा।

भारत में कब और कहां दिखेगा चन्द्रग्रहण

चन्द्रग्रहण भारत के अधिकांश हिस्सों में देखा जा सकेगा। शाम के समय चांद के उदय होने के साथ ही इसका अधिकांश और पूर्ण चरण नजर आने लगेगा। मौसम साफ रहने पर लोग बिना किसी विशेष उपकरण के भी इस अद्भुत नजारे का दीदार कर सकेंगे। ग्रहण की शुरूआत 3.20 बजे दोपहर से होगी। पूर्ण ग्रहण 4.37 बजे शुरू होकर संध्या 5.04 बजे तक रहेगा। संध्या 5.33 बजे पूर्ण सूर्य ग्रहण हटेगा और संध्या 6.47 बजे चन्द्रग्रहण समाप्त होगा। इस तरह ग्रहण लगभग तीन घंटे 27 मिनट तक रहेगा।

होली की डेट में चेंज


चंद्र ग्रहण होने के कारण होलिका दहन की तारीख 2 मार्च को निर्धारित की गई है। रंगोत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा। पंडितों के अनुसार, चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को रंग खेलना उचित नहीं होगा। चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 3.20 बजे से शाम 6.47 बजे तक रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!