Chandra Grahan : कुछ देर में चंद्रग्रहण होगा शुरू, कहां किस समय दिखेगा, अब कब दिखेगा ऐसा नजारा Chandra Grahan 2026 live update 3 march 2026 lunar eclipse time in india sutak timing effect rashifal - astrology news
More
Hindi Newsधर्मChandra Grahan : कुछ देर में चंद्रग्रहण होगा शुरू, कहां किस समय दिखेगा, अब कब दिखेगा ऐसा नजारा

Chandra Grahan : कुछ देर में चंद्रग्रहण होगा शुरू, कहां किस समय दिखेगा, अब कब दिखेगा ऐसा नजारा

Chandra Grahan kab lagega:आज मंगलवार 3 मार्च 2026 को देश भर में चंद्र ग्रहण का नजारा दिखेगा, इसका सूतक भी लग गया है । भारत में चंद्र ग्रहण 3.30 बजे से 6.47 बजे तक दिखेगा।

Chandra Grahan : कुछ देर में चंद्रग्रहण होगा शुरू, कहां किस समय दिखेगा, अब कब दिखेगा ऐसा नजारा

Chandra Grahan Live Updates: Lunar Eclipse in India Timing & Sutak Kaal”

Anuradha Pandey| लाइव हिन्दुस्तान | Tue, 03 Mar 2026 02:51 PM
हमें फॉलो करें

Chandra Grahan Kab lagega march 2026: आज 3 मार्च को चंद्रग्रहण जो लग रहा है, अपने तरह का खास होगा, इस दिन चंद्र ग्रहण तो है ही साथ ही ब्लड मून भी दिखेगा और इसके बाद 2028 में नए साल के मौके पर ऐसा नजारा देखने को मिलेगा? धरती पर ऐसा नजारा देखने के लिए आपको दो से तीन साल इंतजार करना होगा। पंचांग के अनुसार यह ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर लग रहा है, आज सुबह स्नान और दान की पूर्णिमा होगी।

अब कब तक नहीं देख सकेंगे ऐसा नजारा
आपको बता दें कि एक बार जब चांद पृथ्वी की गहरी छाया (अम्ब्रा) से बाहर आ जाता है, तो पूर्णचंद्रग्रहण फिर आगे आने वाले तीन सालों में नहीं होता है। लगभग तीन वर्षों तक कोई पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं होगा। अब इस तरह का नजारा आप अगले साल 2028 में ही ले सकेंगे।

किस राशि में लग रहा है चंद्रग्रहण

आपको बता दें कि ज्योतिषिय दृष्टि से यह ग्रहण खास माना जाएगा। यह ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है। इसके अलावा इस समय ग्रहों की स्थिति भी बहुत खास है। इस समय कुंभ राशि में मंगल, सूर्य, राहु, शुक्र और बुंध ग्रह विराजमान हैं। इससे कई राशियों के लिए बहुत खास समय रहेगा।

कब से लगेगा सूतक काल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस ग्रहण का संबंध राहु और केतु से है, जो चंद्रमा को ग्रास बना लेते हैं, इसलिए इसमें सूतक काल बहुत खास माना जाता है। भारत में माना जाता है कि जब ग्रहण लगने वाला होता है, तो इससे 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। सूतक 6.30 बजे से लग जाएगा और इस समय उठकर आप खाने और पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं।

सूतक काल और ग्रहण काल के क्या नियम

इस काल में भगवान को छूने और पूजा और भोजन आदि के विशेष नियम होते हैं। इन नियमों को खास तौर पर माना जाता है। आपको बता दें कि भारत में लगने वाले इस चंद्रग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा। इश बार चंद्रमा जब उदय होगा, तो ग्रहण लगा हुआ होगा, इसलिए इसे ग्रस्तोदय चंद्रग्रहण कहा जा हा है। चंग्रग्रहण के सूतक काल में विशेष नियम बच्चों, बीमारों और वृद्धों पर लागू नहीं होते हैं।

भारत में कब दिखेगा चंद्रग्रहण

किस शहर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण?

अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो-

दिल्ली में ग्रहण शाम 6:26 से 6:46 बजे तक दिखेगा

प्रयागराज में 6:08 से 6:46 बजे तक

वाराणसी में 6:04 से 6:46 बजे तक

कानपुर में 6:14 से 6:46 बजे तक

पटना और रांची में यह 5:55 से 6:46 बजे तक रहेगा

कोलकाता में 5:43 से 6:46 बजे तक दिखाई देगा

इसके अलावा भुवनेश्वर में शाम 05:54 से लेकर शाम 06:46 तक

चेन्नई में शाम 06:21 से लेकर शाम 06:46 तक

हैदराबाद में शाम 06:26 से लेकर शाम 06:46 तक और

बेंगलुरु में शाम 06:32 से लेकर शाम 06:46 तक दिखेगाभारत में कब दिखेगा चंद्रग्रहण

किस शहर में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण?

अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो-

दिल्ली में ग्रहण शाम 6:26 से 6:46 बजे तक दिखेगा

प्रयागराज में 6:08 से 6:46 बजे तक

वाराणसी में 6:04 से 6:46 बजे तक

कानपुर में 6:14 से 6:46 बजे तक

पटना और रांची में यह 5:55 से 6:46 बजे तक रहेगा

कोलकाता में 5:43 से 6:46 बजे तक दिखाई देगा

इसके अलावा भुवनेश्वर में शाम 05:54 से लेकर शाम 06:46 तक

चेन्नई में शाम 06:21 से लेकर शाम 06:46 तक

हैदराबाद में शाम 06:26 से लेकर शाम 06:46 तक और

बेंगलुरु में शाम 06:32 से लेकर शाम 06:46 तक दिखेगा

2 Mar 2026, 10:30:25 PM IST

Chandra Grahan Live: चंद्र ग्रहण को लेकर सावधानी की सलाह

Chandra Grahan Live: धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार 3 मार्च 2026 को लगने वाले चंद्र ग्रहण को कुछ लोग संवेदनशील समय मानते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान मानसिक बेचैनी, निर्णयों में उलझन या रिश्तों में तनाव जैसी स्थितियां महसूस हो सकती हैं, इसलिए लोगों को धैर्य और संयम बनाए रखने की सलाह दी जाती है। पारंपरिक विश्वासों में यह भी कहा जाता है कि इस समय महत्वपूर्ण फैसले टालना, विवाद से बचना और सावधानी से कार्य करना बेहतर माना जाता है। हालांकि ये प्रभाव आस्था और परंपराओं पर आधारित हैं, इसलिए लोग इसे अपनी व्यक्तिगत मान्यता और विश्वास के अनुसार ही देखते हैं।

2 Mar 2026, 10:15:33 PM IST

Chandra Grahan Live: चंद्र ग्रहण 2026 लाइव कैसे देखें, घर बैठे मोबाइल पर भी मिलेगा ब्लड मून का नजारा

Chandra Grahan Live: 3 मार्च को भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है क्योंकि इस दौरान चंद्रमा का रंग लालिमा लिए नजर आता है। यह एक दुर्लभ और बेहद आकर्षक खगोलीय घटना मानी जाती है, जिसे लोग खुली आंखों से भी देख सकते हैं, जबकि दूरबीन या छोटे टेलिस्कोप की मदद से इसका दृश्य और साफ दिखाई देता है। जो लोग बाहर से नहीं देख पाते, वे ग्लोबल ऑब्जर्वेटरी और विभिन्न स्पेस एजेंसियों द्वारा की जाने वाली ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम के जरिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर घर बैठे इस चंद्र ग्रहण का सीधा प्रसारण भी देख सकते हैं।

2 Mar 2026, 08:09:50 PM IST

Chandra Grahan Live: चंद्र ग्रहण के सूतक काल के कारण सभी मंदिर मंगलवार को बंद रहेंगे

चंद्र ग्रहण के सूतक काल के कारण सभी मंदिर मंगलवार को बंद रहेंगे। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सूतक काल के दौरान दर्शन के लिए न जाएं। मंदिर सुबह 8:45 से शाम 7 बजे तक बंद रहेंगे। 3 मार्च को चंद्रग्रहण के बाद बुधवार को होली का रंग खेले जाने की वजह से सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। 3 मार्च को शाम सवा सात बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे।

2 Mar 2026, 05:51:15 PM IST

chandra Grahan Live: सिंह राशि पर ग्रहण का क्या असर

सिंह राशि वालों की राशि में यह ग्रहण लग रहा है।ऐसे में आपके लिए थोड़ा कठिन समय होगा। आपके लिए मानसिक तनाव अधिक हो सकता है। इस समय आपकी लाइफ में गुस्सा बढ़ सकता है। आपको चोट लग सकती है, इसिलए आपको इस समय नपा तुला रहना है, वाणी में भी और एक्शन में भी। संयम और सतर्कता बरतें। आपको बता दें कि ग्रहण का असर 3 से 6 महीने तक रहता है, इसका मतलब है कि ग्रहण के समय आपको इसके उपचार करने चाहिए और आने वाले 6 महीने तक सतर्कता बरतें। यह ग्रहण सिंह राशि पर भारी है। इसलिए आपको खास ध्यान देना है।

2 Mar 2026, 04:51:02 PM IST

Chandra Grahan LIVE: भारत के इन शहरों में दिखेगा अद्भुत नजारा

Chandra Grahan LIVE: 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा, जिसे देशभर के लोग खुले आसमान में देख सकेंगे। यह खगोलीय घटना खास तौर पर कोलकाता, चेन्नई, नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बेंगलुरु, हैदराबाद, पटना, गुवाहाटी, कोहिमा, ईटानगर, इम्फाल और शिलांग समेत अनेक शहरों में स्पष्ट रूप से नजर आएगा। इन स्थानों पर लोग इस दुर्लभ खगोलीय दृश्य को बिना किसी विशेष उपकरण के भी देख सकेंगे, हालांकि साफ मौसम होने पर इसका अनुभव और अधिक शानदार रहेगा। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए यह अवसर बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा का रंग और उसकी चमक में होने वाला बदलाव प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकेगा।

2 Mar 2026, 04:32:57 PM IST

Chandra Grahan 202 Live: चंद्र ग्रहण के दौरान बड़े फैसले टाल दें

3 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिसका सूतक सुबह 6.09 बजे शुरू हो जाएगा। इसकी समाप्ति शाम साढ़े छह बजे होगी। शाम को समाप्ति के बाद लोग स्नानादि कर साफ कपड़े पहन कर पूजा करेंगे। इस समय नेगेटिव एनर्जी पीक पर होती है, इसलिए इस समय लाइफ के बड़े फैसले ना लें, कोशिश करें कि इस समय आपकी लाइफ में अगर कुछ नया होने वाला है, तो आपको अपने जजमेंट को फिलहाल रोक लेना चाहिए। आपको अभी के समय में किसीभी तरह के फैसले पर रोक लगानी चाहिए। अपने आपको 48 से 72 घंटे का समय दें। इमोशनली और ईगो में आकर फैसलों को लेने से बचें?

2 Mar 2026, 04:16:16 PM IST

Chandra Grahan LIVE: आंशिक चंद्र ग्रहण इन देशों और क्षेत्रों में रहेगा दिखाई

Chandra Grahan LIVE: आने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। यह खगोलीय घटना यूरोप, पश्चिमी एशिया और अफ्रीका के अधिकांश क्षेत्रों के साथ-साथ अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर और ध्रुवीय क्षेत्रों के कुछ भागों से भी नजर आएगी। इन स्थानों पर रहने वाले लोग साफ आसमान की स्थिति में इस ग्रहण को प्रत्यक्ष रूप से देख सकेंगे, जिससे खगोल प्रेमियों में खास उत्साह बना हुआ है।

2 Mar 2026, 03:28:54 PM IST

Chandra Grahan LIVE: चंद्र ग्रहण से वृषभ राशि वालों की बढ़ सकती है परीक्षा, धैर्य रखने की सलाह

Chandra Grahan LIVE: चंद्र ग्रहण का प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के लिए कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां ला सकता है। इस दौरान धैर्य और निर्णय लेने की क्षमता की परीक्षा हो सकती है, जिससे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उलझनें बढ़ने की आशंका है। खासकर कार्यक्षेत्र में रुकावटें या योजनाओं में देरी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, वृषभ राशि के लोग अपनी समझदारी और प्रयासों से समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे, इसलिए जल्दबाजी से बचते हुए सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जा रही है।

2 Mar 2026, 02:43:44 PM IST

Chandra Grahan Live: चंद्रग्रहण का समय 20 मिनट, होली की तारीख बदली

Chandra Grahan Live: चंद्रग्रहण का समय शाम 6.20 बजे से लेकर शाम 6.48 बजे तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 20 मिनट की रहेगी। होली पर चंद्रग्रहण के कारण इसकी तिथि में बदलाव किया गया है। यह साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जा रहा है। इसके कारण होलिका दहन 2 मार्च और रंगोत्सव 4 मार्च को मनाना मनाया जाएगा।

2 Mar 2026, 02:30:09 PM IST

Chandra Grahan Live: यूपी के इन शहरों पर कब दिखेगा चंद्रग्रहण

आपको बता दें कि यूपी के लखनऊ, नोएडा, आगरा, मेरठ आदि शहरों में चंद्र ग्रहण खास दिखेगा।

कानपुर में चंद्रग्रहण लगने का समय शाम 06:02 बजे से शाम 06:47 बजे से 45 मिनट तक

लखनऊ में चंद्रग्रहण लगने का समय शाम 05:59 बजे शाम से 06:47 बजे48 मिनट तक

वाराणसी में चंद्रग्रहण लगने का समय शाम 05:50 बजे से शाम 06:47 बजे 57 मिनटतक

मेरठ में चंद्रग्रहण लगने का समय शाम 06:17 PM शाम 06:47 मिनट तक

नोएडा में चंद्रग्रहण लगने का समय शाम 06:20 से शाम 06:47 मिनट तक

आगरा में चंद्रग्रहण लगने का समय शाम 06:16 से शाम 06:47 मिनट तक

प्रयागराज- शाम 06:08 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 38 मिनट)

वाराणसी- शाम 06:04 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 43 मिनट)

2 Mar 2026, 02:26:05 PM IST

chandra Grahan live: सिंह राशि में लगेगा चंद्रग्रहण

आपको बता दें कि इस साल का पहला चंद्रग्रहण सिंह राशि में लगेगा, इसलिए इस राशि के लोगों को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। इस राशि के लोगों को दान पुण्य आदि में खास ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा आने वाले 3 महीने तक सतर्क और सावधान रहें। दरअसल चंद्रग्रहण के अलावा मंगल और राहु का अंगारक योग भी नेगेटिव समय लाने में खास होता है।

2 Mar 2026, 01:41:04 PM IST

chandra Grahan live: चंद्र ग्रहण से पहले शुक्र का बड़ा परिवर्तन ह

आपको बता दें कि एक मार्च को चंद्र ग्रहण से पहले शुक्र का बड़ा परिवर्तन हुआहै। शुक्र अपनी उच्च राशि में आए गएहैं। शुक्र के उच्च राशि मीन में आने से मालव्य राजयोग बन रहा है, यह कई राशियों के लिए लाभ देने वाला रहेगा। मेष से लेकर मीन तक राशियों पर इसका असर होगा, आप आराम से इसके बारे में यहां जान सकते हैं।-पढ़ें

2 Mar 2026, 12:30:14 PM IST

Chandra Grahan live 2026:चंद्र ग्रहण के बाद पितरों के लिए भी दान

चंद्र ग्रहण के बाद पितरों के लिए भी दान किया जाता है। इस दौरान भोजन, कपड़े, छाता, जूते , चप्पल आदि पितरों लिए भी दान करना उत्तम माना जाता है। इसकेअलावा अपनी राशि पर ग्रहण के प्रभाव को कम करने के लिए दान करते हैं। राशियों के अनुसार अलग-अलग चीजों का दान करना उत्तम रहता है। आपको बता दें कि चंद्रमा से कमजोर राशि वाले जरूर चंद्रमा के उपाय भी ग्रहण के बाद करें। इससे चंद्रमा के दोष जातक को नहीं लगते हैं।

2 Mar 2026, 12:21:44 PM IST

Chandra Grahan live 2026: चंद्र ग्रहण 2026के टाइमिंग से जुड़ी जानकारी भी जान लें

Chandra Grahan live 2026: चन्द्र ग्रहण कब (चन्द्रोदय के साथ) - 3 मार्च 2026, 06:26 पी एम, इसी समय इसका स्पर्श काल, चन्द्र ग्रहण समाप्त - 06:46 पी एम या चंद्रग्रहण का मोक्ष काल

2 Mar 2026, 11:51:11 AM IST

Chandra Grahan 2026 live: चंद्रग्रहण से जुड़े नियम जानते हैं आप

Chandra Grahan 2026 live: धर्मसिन्धु में ग्रहण से जुड़े नियम बताए गये हैं. जिसे के अनुसार इसमें भोजन करना, भोजन पकाना, सोना, शुभ कार्य करना, देव प्रतिमा का स्पर्श करना, तेल-मालिश करना, बाल-नाखून काटना, शारीरिक संबंध बनाने जैसे कार्य वर्जित हैं। कुल मिलाकर इस समय भगवान के नाम का जाप करना चाहिए।

2 Mar 2026, 11:45:32 AM IST

Chandra Grahan 2026 live: कहां सबसे अच्छे चांस होंगे ग्रहण के दिखने के

Chandra Garahn 2026: देश के पूर्वोत्तर के हिस्सों में ग्रहण के दिखने के अच्छे चांस होंगे। इनमें असम, अरुणाचल प्रदेश, बंगाल में लोग इसे अच्छे से देख पाएंगे, इसके अलावा यूपी और दिल्ली में भी यह देखा जा सकेगा। ग्रहण 6.47 पर खत्म हो जाएगा और इसके बाद सूतक काल भी खत्म हो जाएगा।

2 Mar 2026, 11:38:08 AM IST

chandra Grahan 2026 live: चंद्रग्रहण के दौरान क्या करें

chandra Grahan 2026 live: चंद्र ग्रहण के दौरान आपको ये काम करने हैं
चंद्रग्रहण के दौरान ॐ सोम सोमाय नम का जाप करें। ग्रहण के बाद सबसे पहले साफ सफाई होती है और फिर स्नान करके भगवान की पूजा की जाती है। इसके बाद आप अपनी राशि के अनुसार चीजों का दान करें। चंद्रग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ग्रहण का सूतक लग जाने के बाद मंदिरों को बंद कर दें।

2 Mar 2026, 11:33:17 AM IST

Chandra Grahan Sutak time : कब लगेगा चंद्रग्रहण का सूतक

Chandra Grahan Sutak time : कल इस चंद्रग्रहण का सूतक लगेगा, इस ग्रहण के लिए सूतक का समय सुबह 6.30 मिनट से शुरू होगा। आपको बता दें कि सूतक काल से पहले ही घरों में खाने में तुलसी के पत्ते डालकर रखे जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इससे खाना दूषित नहीं होता है। इसलिए सूतक काल का समय का ध्यान रखें और मंदिरों के पट बंद कर दें।

2 Mar 2026, 11:32:44 AM IST

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।