Chandra Grahan timing in india:भारत में आज लगने वाला है चंद्र ग्रहण, सूतक शुरू, भारत के इन शहरों में कब दिखेगा ग्रहण
Chandra Grahan kab lagega 2026: 3 मार्च को खग्रास चंद्रग्रहण का पूर्णकाल 3 घंटा 27 मिनट तक रहेगा। भारत में भी यह ग्रहण दिखाई देगा। चंद्रग्रहण का सूतक सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा शहरों में ग्रहण का टाइम भी देखें।

Chandra Grahan ka sutak kab lagega: 3 मार्च को खग्रास चंद्रग्रहण का पूर्णकाल 3 घंटा 27 मिनट तक रहेगा। चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पूर्व यानी सुबह 6.20 बजे प्रारम्भ हो जाता है। इस दृष्टि से सूतक काल सुबह छह बजकर 20 मिनट से ही सूतक काल के नियमों को माना जाएगा। ग्रहण के स्पर्श, मध्य एवं मोक्ष के समय स्नान करने का धार्मिक मान्यता है। सूतक काल के आरंभ होने के पूर्व मंदिरों के कपाट बंद हो जाते हैं। सूतक काल के दौरान सभी मंगलकारी कार्य वर्जित हो जाते हैं और मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाएंगे।
सूतक काल में क्या ना करें
सूतक काल लगने से पहले ही खाने में कुश या तुलसी के पत्ते डाल दें। सूतक लगने के दौरान खाने की गीली चीजों में तुलसी के पत्तों को डाल दें, सूखे में कोई चीज ना डालें। सूतक काल में भोजन बनाना और खाना वर्जित है। इस समय पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ, नए काम को या बड़े निवेश को भी नहीं करना चाहिए। नुकीली चीजों का इस्तेमाल भी ना करें। ग्रहण के दौरान तेल नहीं लगाना चाहिए।
गर्भवती महिलाएं सूतक काल और ग्रहण के दौरान क्या करें
मान्यता है कि चंद्र या सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को खास ध्यान देना चाहिए। इस दौरान नुकीली चीज, जैसे चाकू का इस्तेमाल ना करें, घर में रहें, बाहर ना जाएं और मंत्रों का जाप करें। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान नेगेटिविटी रहती है, इसलिए आसमान के पास भी जाने पर बचना चाहिए। इस समय आप भगवान का ध्यान करें और धार्मिक ग्रंथ पढ़ें।
चंद्र ग्रहण के समय क्या करें
ग्रहण वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर पूजा करें। पूजा करने के बाद भगवान के मंदिर को बंद कर दें। सूतक के बाद इन्हें ना छुएं और इनकी पूजा भी ना करें। सूतक काल शुरू होने से पहले ही भोजन कर लेना चाहिए। ग्रहण के समय मंत्रों का जाप और माला जाप करना अच्छा रहता है। इस समय ओम नमः शिवाय, महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए, इससे नेगेटिव एनर्जी कम होती है। ग्रहण के बाद घर को साफ करें और गंगाजल छिड़के, स्नान करें और फिर दान करेँ। माना जाता है चंद्र ग्रहण के बाद दूध, चावल, चीनी, सफेद वस्त्र ,आदि चीजों के दान से विशेष लाभ प्राप्त होते हैं।
भारत के शहरों में किस समय दिखेगा चंद्रग्रहण
- लखनऊ में चंद्रग्रहण लगने का समय शाम 05:59 बजे शाम से 06:47 बजे48 मिनट तक
- मेरठ में चंद्रग्रहण लगने का समय शाम 06:17 PM शाम 06:47 मिनट तक
- नोएडा में चंद्रग्रहण लगने का समय शाम 06:20 से शाम 06:47 मिनट तक
- आगरा में चंद्रग्रहण लगने का समय शाम 06:16 से शाम 06:47 मिनट तक
- दिल्ली- शाम 06:26 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 20 मिनट)
- प्रयागराज- शाम 06:08 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 38 मिनट)
- कानपुर- शाम 06:14 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 32 मिनट)
- वाराणसी- शाम 06:04 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 43 मिनट)
- पटना- शाम 05:55 से लेकर शाम 06:46 तक ( कुल 51 मिनट)
- रांची- शाम 05:55 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 51 मिनट)
- कोलकाता- शाम 05:43 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 1 घंटा 03 मिनट)
- भुवनेश्वर- शाम 05:54 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 52 मिनट)
- गुवाहाटी- शाम 05:27 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 1 घंटा 19 मिनट)
- चेन्नई- शाम 06:21 से लेकर शाम 06:46 तक ( कुल 26 मिनट)
- हैदराबाद- शाम 06:26 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 20 मिनट)
- बेंगलुरु- शाम 06:32 से लेकर शाम 06:46 तक (कुल 14 मिनट)




साइन इन