शनि और बुध गुरु की मीन राशि में, इन 3 राशियों का जीवन किसी वरदान से कम नहीं
Horoscope Saturn Rashifal Mercury Transit in Pisces : मीन राशि में शनि और ग्रहों के राजकुमार बुध की युति लगभग 30 सालों के बाद बनने जा रही है। शनि और बुध ग्रह की युति होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ हो सकता है।

Horoscope Saturn Rashifal Mercury Transit in Pisces, शनि और बुध मीन राशि में इस समय कर्मों के फल देने वाले ग्रह शनि ग्रह मीन राशि में बैठे हुए हैं। जल्द ही गुरु की मीन राशि में बुध का गोचर होने जा रहा है। ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर होते ही मीन राशि में बुध और गुरु की युति बनेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, 11 अप्रैल, 2026 के दिन मीन राशि में बुध का प्रवेश होगा। माना जा रहा है कि मीन राशि में शनि और ग्रहों के राजकुमार बुध की युति लगभग 30 सालों के बाद बनने जा रही है। शनि और बुध ग्रह की युति होने से कुछ राशि के जातकों को बम्पर लाभ हो सकता है तो कुछ राशि के जातकों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। मीन राशि में बुध और शनि की युति 29 अप्रैल 2026 तक रहने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु की मीन राशि में बुध और शनि का गोचर किन राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकता है-
शनि और बुध गुरु की मीन राशि में, इन 3 राशियों का जीवन किसी वरदान से कम नहीं
मिथुन राशि के लोगों के लिए शनि और बुध की युति कैसी रहेगी?
गुरु की मीन राशि में बुध और शनि के गोचर होने से मिथुन राशि वालों को काफी फायदा हो सकता है। कानूनी मामलों में आपको जीत हासिल हो सकती है। व्यापार में आपको मुनाफा हो सकता है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। मन खुश रहेगा। सेहत भी दुरुस्त रहेगी। वहीं, संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि के लोगों के लिए शनि और बुध की युति कैसी रहेगी?
धनु राशि वालों के लिए गुरु की मीन राशि में बुध और शनि का गोचर होना बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है। आपकी इंकम बढ़ाने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। व्यापार की दृष्टि से भी यह गोचर शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि और बुध की युति कैसी रहेगी?
गुरु की मीन राशि में बुध और शनि का गोचर होना वृषभ राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। हेल्थ दुरुस्त रहने वाली है। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी में किसी नए शख्स की एंट्री हो सकती है। करियर में नए मुकाम हासिल करने के कई मौके मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन