20 से 22 दिसंबर तक इन 6 राशियों का चमकेगा भाग्य, चंद्र, मंगल, गुरु की चाल देगी लाभ
Horoscope Moon Transit Mars Rashifal Jupiter Chandra Gochar 20-22 December 2025: आने वाली 20, 21, 22 तारीख महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दिनों में दो बड़े योग बनने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है।

Horoscope Moon Transit Mars Rashifal Jupiter: ज्योतिष शास्त्र में समय-समय कई ग्रहों का गोचर एक साथ होता है। कई बार ग्रह आपस में युति बनाकर शुभ और अशुभ योग का निर्माण भी करते हैं। ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर भी देखने को मिलता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आने वाली 20, 21, 22 तारीख ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दिनों में दो बड़े योग बनने जा रहे हैं। 19 दिसंबर की रात में चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्र के गोचर करते ही मंगल के साथ युति बनेगी, जिससे चंद्र मंगल योग बनेगा। वहीं, गुरु मिथुन राशि में विराजमान हैं, जिनकी दृष्टि चंद्र देव पर पड़ेगी। इससे गजकेसरी योग भी बनेगा। ये दोनों योग से 6 राशियों को लाभ हो सकता है।
20 से 22 दिसंबर तक इन 6 राशियों का चमकेगा भाग्य, चंद्र, मंगल, गुरु की चाल देगी लाभ
मेष राशि
20 से 22 दिसंबर तक के समय में मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है। परिवार के संग संबंध भी मजबूत रहेंगे।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए 20 से 22 दिसंबर तक का समय लाभकारी माना जा रहा है। व्यापार या कारोबार के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आय के नए मार्ग भी खुलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग भी मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए 20 से 22 दिसंबर तक का समय अच्छा माना जा रहा है। इस राशि के लोगों को व्यापार में सफलताएं प्राप्त होंगी। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। फालतू का खर्च करने से बचें।
मिथुन राशि
20 से 22 दिसंबर तक का समय मिथुन राशि के लोगों के लिए बेहद लाभदायक साबित होने वाला है। इस दिन परिवार के सदस्यों संग आपके संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य बेहतर नजर आ रहा है साथ ही कारोबार में भी उन्नति और मान सम्मान बढ़ेगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए 20 से 22 दिसंबर तक का समय खास रहने वाला है। व्यापार में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही धन लाभ होने के भी अवसर नजर आ रहे हैं।
कुंभ राशि
20 से 22 दिसंबर तक के समय में कुंभ राशि के लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए काम बनने लगेंगे। साथ ही जीवनसाथी का भरपूर सहयोग भी मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन