Rashifal Venus Transit Mercury Horoscope in Jupiter zodiac these 3 zodiacs will benefit financially from 20 December 202 20 दिसंबर से गुरु की धनु राशि में बुध-शुक्र गोचर, इन 3 राशियों को होगा धन लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

20 दिसंबर से गुरु की धनु राशि में बुध-शुक्र गोचर, इन 3 राशियों को होगा धन लाभ

Rashifal Venus Transit Mercury in Jupiter zodiac: शुक्र, बुध की शुभ स्थिति होने पर व्यक्ति खूब सुख-समृद्धि कमाता है। जल्द ही गुरु की धनु राशि में शुक्र और बुध का गोचर होगा, जिससे कुछ राशियां मालामाल हो सकती हैं। 

Wed, 17 Dec 2025 09:45 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
20 दिसंबर से गुरु की धनु राशि में बुध-शुक्र गोचर, इन 3 राशियों को होगा धन लाभ

Rashifal Venus Transit Mercury: धन के दाता शुक्र, और ग्रहों के राजकुमार बुध का राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र, बुध की शुभ स्थिति होने पर व्यक्ति खूब सुख-समृद्धि कमाता है। जल्द ही गुरु की धनु राशि में शुक्र और बुध का गोचर होने वाला है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, दिसंबर में 29 तारीख को बुध और 20 तारीख को शुक्र धनु राशि में एंटर करने जा रहे हैं। ऐसे में बुध के गोचर करते ही गुरु की राशि धनु में शुक्र और बुध की युति बनेगी। शुक्र और बुध की युति बनने से लक्ष्मी नारायण योग बनता है। ये योग बेहद लाभकारी माना जाता है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। शुक्र और बुध का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं बुध-शुक्र के गोचर से किन राशियों के किस्मत रंग ला सकती है-

20 दिसंबर से गुरु की धनु राशि में बुध-शुक्र गोचर, इन 3 राशियों को होगा धन लाभ

धनु राशि

बुध-शुक्र के धनु राशि में गोचर करने से इस राशि वालों के लिए समय बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है।

व्यापार के क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

हर काम में सफलता हासिल होगी।

बिना ज्यादा परिश्रम के धन का आगमन होगा।

संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं।

ऑफिस के सभी टास्क को बखूबी पूरा कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 महीने बाद शनि की मकर राशि में बुध गोचर, शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम
ये भी पढ़ें:राशिफल: 18 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा?

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध-शुक्र का धनु राशि में गोचर करना बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

शुक्र, बुध के शुभ प्रभाव से इस राशि के जातकों की पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि

बुध-शुक्र का धनु राशि में गोचर करना कन्या राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

आपकी कमाई में वृद्धि होने की संभावना है।

कार्यक्षेत्र में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं।

बिजनेस करने वालों को नए इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं।

वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंह राशि में केतु का गोचर शुक्र के नक्षत्र में, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य
ये भी पढ़ें:20-28 दिसंबर तक इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, बुध की चाल खूब देगी लाभ
ये भी पढ़ें:सूर्य,शुक्र,बुध,चंद्र गोचर मचाएगा धमाल, जनवरी से इन राशियों का राजा जैसा जीवन

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!