Hindi Newsधर्म न्यूज़Paush Amavasya Ke Upay to please Goddess Lakshmi do Amavasya 2025 Upay on 19 December 2025
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पौष अमावस्या की सुबह-शाम करें इनमें से कोई भी 1 उपाय, बढ़ेगी समृद्धि
Paush Amavasya Ke Upay, Amavasya 2025 Upay: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन कुछ उपाय करने से घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहा है और कंगाली से राहत भी मिलती है। जानें, पौष अमावस्या के दिन क्या उपाय करने चाहिए-
Wed, 17 Dec 2025 08:58 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Paush Amavasya Ke Upay, Amavasya 2025 Upay: 2025 की आखिरी और महत्वपूर्ण पौष अमावस्या 19 दिसंबर शुक्रवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। पौष मास के कृष्ण पक्ष की ये अमावस्या पितृ दोष शांति, गंगा स्नान और दान-पुण्य के लिए विशेष महत्व रखती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन कुछ उपाय करने से घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहा है और कंगाली से राहत भी मिलती है। आइए जानते हैं पौष अमावस्या के दिन क्या उपाय करने चाहिए-
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पौष अमावस्या की सुबह-शाम करें इनमें से कोई भी 1 उपाय, बढ़ेगी समृद्धि
- श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
- लक्ष्मी जी और विष्णु भगवान की साथ में पूजा करें।
- अमावस्या के दिन घर के ईशानकोण में घी का दीपक जलाएं। ध्यान रखें की ये दीपक सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक जलता रहे।
- इस दिन पशुओं को भूलकर भी परेशान नहीं करना चाहिए।
- माता लक्ष्मी को सात्विक खीर का भोग लगाएं।
- अमावस्या के दिन घर की सुख शांति को बनाए रखने के लिए गाय की सेवा करें।
- तुलसी पूजन करें और तुलसी जी के सामने दीपक जलाएं।
- घर की दक्षिण दिशा में यमराज के लिए दीपक प्रज्ज्वलित करना कल्याणकारी होता है।
- माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुबह पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें।
- शाम के वक्त तिल के तेल का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं और परिक्रमा भी करें।
- अपनी आर्थिक स्थितियों को मजबूत बनाने के लिए इस दिन 108 बार तुलसी की माला से गायत्री मंत्र का जाप करें।
- अपने घर की नकारात्मकता को दूर भागने के लिए पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाएं या साफ-सफाई करें।
- अमावस्या के दिन घी के दीपक में केसर और लौंग के 2 दाने डालकर जलाने से माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और आर्थिक तंगी दूर करने में मदद मिलती है।
- मंदिरों या गरीब बस्तियों में अन्न का दान करने से पितरों की विशेष कृपा मिलती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan। हिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!




साइन इन