शनि, मंगल का गोचर मचाएगा धमाल, इन 3 राशियों को होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट
Horoscope Mars Transit Saturn Rashifal: मंगल के गोचर करते ही शनि और मंगल की युति बनेगी। जब भी मंगल कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे तो कुछ राशियों पर पॉजिटिव इफेक्ट देखा जाएगा तो कुछ राशियों पर नेगेटिव इफेक्ट भी पड़ सकता है।

Horoscope Mars Transit Saturn Rashifal, शनि, मंगल गोचर 2026 : शनि और मंगल की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के सेनापति मंगल माने जाते हैं। शनि ग्रह कर्मफलदाता और न्यायाधीश के रूप में जाने जाते हैं। इस समय मंगल ग्रह कुंभ राशि में बैठे हुए हैं। वहीं, शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान हैं। जल्द ही मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होने जा रहा है। जब भी मंगल कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे तो कुछ राशियों पर पॉजिटिव इफेक्ट देखा जाएगा तो कुछ राशियों पर नेगेटिव इफेक्ट भी पड़ सकता है। ग्रहों के सेनापति मंगल का गोचर मीन राशि में होने से शनि और मंगल की युति बनेगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 अप्रैल, 2026 के दिन मीन राशि में मंगल गोचर करने जा रहे हैं। मंगल के गोचर करते ही शनि और मंगल की युति बनेगी। मंगल और शनि की युति 11 मई की दोपहर तक बनी रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं मंगल और शनि की युति से किन राशियों को लाभ हो सकता है-
शनि, मंगल का गोचर मचाएगा धमाल, इन 3 राशियों को होगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट
सिंह राशि वालों के लिए मीन राशि में शनि और मंगल की युति कैसी रहेगी?
मीन राशि में शनि और मंगल की युति सिंह राशि के जातकों को लाभ दे सकती है। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं। समृद्धि का आगमन होगा। आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे। ऑफिस में दिए गए कामों को आपको बखूबी निभाना होगा। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
मिथुन राशि वालों के लिए मीन राशि में शनि और मंगल की युति कैसी रहेगी?
मिथुन राशि वालों आपके लिए मीन राशि में शनि और मंगल की युति बेहद ही लाभदायक साबित हो सकती है। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी।
तुला राशि वालों के लिए मीन राशि में शनि और मंगल की युति कैसी रहेगी?
मीन राशि में शनि और मंगल की युति तुला राशि वालों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन