Budh Rashifal Mercury Direct after 23 days Mercury Transit on 21 March these zodiacs will benefit in career and business 23 दिन बाद बुध का मार्गी गोचर, कल से इन 3 राशियों को करियर व बिजनेस में खूब होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

23 दिन बाद बुध का मार्गी गोचर, कल से इन 3 राशियों को करियर व बिजनेस में खूब होगा लाभ

Budh Rashifal Mercury Direct 2026 : बुध की चाल लगभग 23 दिनों के बाद बदलने जा रही है। शनिवार के दिन बुध की चाल में बदलाव होने से कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है।

Fri, 20 March 2026 05:24 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
23 दिन बाद बुध का मार्गी गोचर, कल से इन 3 राशियों को करियर व बिजनेस में खूब होगा लाभ

Budh Rashifal Mercury Direct 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध की चाल का असर मेष राशि से लेकर मीन राशि पर देखने को मिलता है। बुध ग्रह इस समय कुंभ राशि में बैठे हुए हैं। बुध इस समय वक्री चाल में गोचर कर रहे हैं। बुध की चाल लगभग 23 दिनों के बाद बदलने जा रही है। शनिवार के दिन बुध की चाल में बदलाव होने से कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ राशि के जातकों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 21 मार्च के दिन ग्रहों के राजकुमार बुध रात में 01 बजकर 02 मिनट पर वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। ग्रहों के राजकुमार बुध का मार्गी चाल में गोचर करना कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकता है। इस बाद जून के महीने में बुध दोबारा से वक्री चाल चलना शुरू करेंगे। आइए जानते हैं बुध के इस गोचर से किन राशियों को लाभ हो सकता है-

23 दिन बाद बुध का मार्गी गोचर, कल से इन 3 राशियों को करियर व बिजनेस में खूब होगा लाभ

मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर कैसा रहेगा?

बुध का मार्गी चाल में गोचर करना मेष राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वालों को किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार की स्थिति दुरुस्त रहने वाली है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। धन की स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार नजर आ सकता है। पूजा-पाठ में मन लगाए रखना बेहतर रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या 9 दिन की होगी चैत्र नवरात्रि? जानें अष्टमी से लेकर नवमी तक की डेट वनवरात्रि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का गोचर कैसा रहेगा?

मिथुन राशि के कुछ लोगों के लिए बुध का मार्गी चाल में गोचर करना शुभ समाचार दे सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। धन का आगमन होगा और कर्ज से मुक्ति पा सकेंगे। फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह समय निवेश के तौर पर भी शुभ माना जा रहा है।

कुंभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर कैसा रहेगा?

बुध का मार्गी चाल में गोचर करना कुंभ राशि वालों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। ग्रहों के राजकुमार के शुभ प्रभाव से व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवन में आ रही तकलीफें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। खुद को तनाव मुक्त और खुश रखने के लिए प्रकृति में समय बिताएं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:शनि के नक्षत्र में कल से सूर्य गोचर, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
ये भी पढ़ें:कल से इन राशियों को नहीं रहेगी पैसों की कमी, शुक्र गोचर करेंगे बुध के नक्षत्र मे
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!