Shani Rashifal Saturn Rise after being set for 40 days in 2026 from April bring happiness to these 3 zodiacs 40 दिन तक अस्त शनि होंगे उदय, इन 3 राशियों के जीवन में होगी खुशियों की बौछार, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

40 दिन तक अस्त शनि होंगे उदय, इन 3 राशियों के जीवन में होगी खुशियों की बौछार

Shani Rashifal Saturn Rise in 2026 : शनि कर्मफलदाता हैं, जिनका गोचर ज्योतिष की दृष्टि से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि देव का उदित अवस्था में गोचर करना कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

Sat, 21 March 2026 09:45 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
40 दिन तक अस्त शनि होंगे उदय, इन 3 राशियों के जीवन में होगी खुशियों की बौछार

Shani Rashifal Saturn Rise, उदय शनि राशिफल: शनि जब चाल में बदलाव करते हैं तो सभी 12 राशियों पर कुछ-न-कुछ इफेक्ट देखने को मिलेगा। शनि देव समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं। शनि कर्मफलदाता हैं, जिनका गोचर ज्योतिष की दृष्टि से काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय मीन राशि में शनि गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी ग्रह गुरु हैं। शनि इस समय अस्त अवस्था में गोचर कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में शनि देव अस्त से उदय होने वाले हैं। शनि देव का उदित अवस्था में गोचर करना कुछ राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है तो कुछ राशियों की दिक्कतें भी बढ़ा सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 22 अप्रैल, 2026 को सुबह में 04 बजकर 49 मिनट पर शनि देव उदित अवस्था में गोचर करना शुरू करेंगे। लगभग 40 दिनों के बाद शनि देव अस्त से उदय होने जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शनि देव के इस गोचर से किन राशियों को लाभ हो सकता है-

40 दिन तक अस्त रहने के बाद शनि होंगे उदय, इन 3 राशियों के जीवन में होगी खुशियों की बौछार

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का उदित अवस्था में गोचर करना कैसा रहेगा?

शनि देव के उदित अवस्था में गोचर करने से मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। आपकी इंकम बढ़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को कई ऐसे टास्क मिलेंगे, जो उनके प्रमोशन का कारण भी बन सकते हैं। किसी दोस्त से मुलाकात होना भी संभव है। जीवनसाथी के साथ कुछ सुखद पल भी बिता सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:23 दिन बाद बुध का मार्गी गोचर, कल से इन 3 राशियों को करियर व बिजनेस में होगा लाभ
ये भी पढ़ें:नवरात्रि का तीसरा दिन कल, इस मुहूर्त में करें मां चन्द्रघंटा की पूजा, पढ़ें मंत्र

मकर राशि के जातकों के लिए शनि का उदित अवस्था में गोचर करना कैसा रहेगा?

मकर राशि के जातकों के लिए शनि देव का उदित अवस्था में गोचर करना बेहद ही शुभ माना जा रहा है। किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए दिन का पहला पहर शुभ माना जा रहा है। सालों से रुके हुए काम आपके धीरे-धीरे बनना शुरू हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को बॉस का भरपूर साथ मिलेगा।

वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का उदित अवस्था में गोचर करना कैसा रहेगा?

शनि देव के उदित अवस्था में गोचर करने से वृषभ राशि वालों के लिए समय फायदेमंद माना जा रहा है। बिजनेस कर रहे लोगों को नए इन्वेस्टर्स और क्लाइंट्स मिल सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ अच्छे पल बिताएंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी वक्त अच्छा माना जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:मेष राशिफल 21 मार्च: मेष राशि आज कमाई करने पर करें फोकस, पढ़ें आज का मेष राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!