HOROSCOPE KUMBH RASHI KE RAHU IN RASHIYO KO DENGE LABH HI LABH RAHU RASHIFAL GOCHAR 2026 for next 7 months अगले 7 महीने तक इन राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, कुंभ राशि में राहु गोचर देगा प्रॉफिट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अगले 7 महीने तक इन राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, कुंभ राशि में राहु गोचर देगा प्रॉफिट

HOROSCOPE KUMBH RASHI KE RAHU: राहु की स्थिति शुभ या मजबूत होने पर अचानक धन लाभ, सफलता और उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। राहु इस समय कुंभ राशि में बैठे हुए हैं और दिसंबर की शुरुआत तक इसी राशि में रहने वाले हैं। 

Mon, 25 May 2026 05:47 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
अगले 7 महीने तक इन राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, कुंभ राशि में राहु गोचर देगा प्रॉफिट

HOROSCOPE KUMBH RASHI KE RAHU, राहु गोचर राशिफल : ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक छाया ग्रह माना गया है। राहु ग्रह को ज्यादातर जातक सिर्फ डर या भ्रम से जोड़कर देखते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु की स्थिति शुभ या मजबूत होने पर अचानक धन लाभ, सफलता और उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। राहु इस समय कुंभ राशि में बैठे हुए हैं और दिसंबर की शुरुआत तक इसी राशि में रहने वाले हैं। कुंभ राशि एक वायु तत्व की राशि है, और राहु को भी वायु तत्व का ही ग्रह माना जाता है। ऐसे में कुंभ राशि में राहु का यह गोचर बेहद शक्तिशाली और कुछ खास राशियों के लिए लॉटरी लगने जैसा साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि राहु का यह गोचर किन भाग्यशाली राशियों के दिन बदल सकता है।

अगले 7 महीने तक इन राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, कुंभ राशि में राहु गोचर देगा प्रॉफिट

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए राहु का कुंभ गोचर शुभ माना जा रहा है। मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जिनकी राहु के साथ गहरी मित्रता है।

  • अगर आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिल रहा था, तो शिकायत छोड़ दीजिए। अब भाग्य आपके साथ खड़ा रहेगा। कम मेहनत में भी बड़े काम बनेंगे।
  • अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं या वहां नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सुनहरे अवसर लेकर आएगा।
  • इस दौरान आपका इंटरेस्ट रहस्यमयी विद्याओं या धर्म-कर्म की तरफ बढ़ सकता है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए राहु का यह गोचर उनके पांचवें भाव को प्रभावित करेगा।

  • शेयर मार्केट, या किसी निवेश से आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। लेकिन थोड़ी सावधानी जरूरी है।
  • अगर आप राइटिंग, डिजाइनिंग, एक्टिंग या किसी भी क्रिएटिव फील्ड में हैं, तो इस दौरान आपकी क्रिएटिव एनर्जी रंग लाएगी।
  • जो लोग सिंगल हैं, उनकी लाइफ में किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर चौथे भाव को प्रभावित कर सकता है।

  • यह गोचर आपकी सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला साबित होगा।
  • अगर आप लंबे समय से नया मकान, जमीन या नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे थे, तो इस दौरान आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।
  • करियर में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
  • विरोधी चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।
  • जो लोग राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ा पद या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से 1 जून तक का टाइम कुंभ समेत इन 4 राशियों के लिए रहेगा क्रिएटिव, होगा फायदा
ये भी पढ़ें:25-31 मई तक का समय रहेगा शानदार, गुरु, सूर्य, शुक्र, बुध देंगे लाभ

राहु के कुंभ गोचर के दौरान न करें ये काम

राहु का गोचर भले ही शुभ हो, लेकिन इस समय में जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें और अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें।

करें ये उपाय- राहु के शुभ प्रभावों को और मजबूत करने के लिए नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें या ॐ रां राहवे नमः मंत्र का जाप करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि गोचर से इन राशियों को मिलेगी बड़ी खबर, इन 4 राशियों पर होगी खुशियों की बारिश
ये भी पढ़ें:30 जून तक इन राशियों को होगा फायदा ही फायदा, उदय बुध बना देंगे मालामाल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!