Budh Horoscope Mercury Transit 2026 budh gochar nakshatra se in rashiyo ko fayda आज से 1 जून तक का टाइम कुंभ समेत इन 4 राशियों के लिए रहेगा क्रिएटिव, होगा फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज से 1 जून तक का टाइम कुंभ समेत इन 4 राशियों के लिए रहेगा क्रिएटिव, होगा फायदा ही फायदा

Budh Horoscope Mercury Transit 2026 : मंगल की एनर्जी और बुध की बुद्धि का यह अनूठा मेल कुछ राशियों के लिए वरदान जैसा साबित होने वाला है। इस गोचर से कुछ राशियों के जीवन में धन, तरक्की और खुशियों की बौछार होने वाली है।

Mon, 25 May 2026 12:24 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज से 1 जून तक का टाइम कुंभ समेत इन 4 राशियों के लिए रहेगा क्रिएटिव, होगा फायदा ही फायदा

Budh Horoscope Mercury Transit: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार बुध देव का नक्षत्र परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। बुद्धि, व्यापार, लॉजिक और बातचीत के कारक बुध जब मंगल के स्वामित्व वाले मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करते हैं, तो जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 25 मई को रात में 11:49 मिनट पर मृगशिरा नक्षत्र में बुध एंटर करेंगे। इस नक्षत्र में 1 जून तक विराजेंगे। मंगल की एनर्जी और बुध की बुद्धि का यह अनूठा मेल कुछ राशियों के लिए वरदान जैसा साबित होने वाला है। इस गोचर से कुछ राशियों के जीवन में धन, तरक्की और खुशियों की बौछार होने वाली है। आइए जानते हैं कि मृगशिरा नक्षत्र में बुध का ये गोचर किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा भाग्यशाली साबित हो सकता है-

आज से 1 जून तक का टाइम कुंभ समेत इन 4 राशियों के लिए रहेगा क्रिएटिव, होगा फायदा ही फायदा

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक रूप से बेहद शानदार रहने वाला है।

  • बंपर धन लाभ हो सकता है।
  • निवेश से आपको उम्मीद से दोगुना मुनाफा मिल सकता है।
  • पुराना अटका हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है।
  • करियर में उन्नति के योग हैं।
  • नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • वाणी का जादू चलेगा।
  • आपकी कम्यूनिकेशन की स्किल्स इतनी प्रभावशाली हो जाएगी कि आप अपनी बातों से व्यापार में बड़ी डील्स आसानी से फाइनल कर लेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध का मृगशिरा नक्षत्र में जाना उनके मान-सम्मान और सामाजिक दायरे को बढ़ाने वाला साबित होगा।

  • कारोबार में विस्तार होगा।
  • अगर आप कोई नया स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय सबसे सटीक है।
  • मार्केट में आपकी पहचान बढ़ेगी।
  • अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
  • शेयर मार्केट या पैतृक संपत्ति से अचानक बड़े आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
  • घर-परिवार का माहौल बेहद खुशनुमा रहेगा।
  • जीवनसाथी के साथ चल रहे पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25-31 मई तक का समय रहेगा शानदार, गुरु, सूर्य, शुक्र, बुध देंगे लाभ
ये भी पढ़ें:30 जून तक इन राशियों को होगा फायदा ही फायदा, उदय बुध बना देंगे मालामाल

कन्या राशि

बुध कन्या राशि के स्वामी ग्रह हैं। इसलिए इस गोचर का सबसे पॉजिटिव असर आपके पूरे व्यक्तित्व और करियर पर दिखाई देगा।

  • भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
  • आपके जो काम पिछले कई महीनों से भाग्य का सपोर्ट न मिलने के कारण अटके हुए थे, वे अब तेजी से पूरे होने लगेंगे।
  • नौकरी में बदलाव हो सकता है।
  • अगर आप लंबे समय से मनचाही नौकरी की तलाश में थे, तो इस दौरान आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छे पैकेज का ऑफर मिल सकता है।
  • मानसिक शांति मिलेगी।
  • मानसिक तनाव और उलझनों से मुक्ति मिलेगी।
  • आप खुद में एनर्जी और फोकस महसूस करेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर शिक्षा, प्रेम और संतान के मामले में बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है।

  • प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को इस अवधि में कोई बहुत बड़ी सफलता या शुभ समाचार मिल सकता है।
  • आपकी आमदनी में लगातार बढ़ोतरी होगी।
  • एक से अधिक माध्यम से धन का आगमन होने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा।
  • प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
  • सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि गोचर से इन राशियों को मिलेगी बड़ी खबर, इन 4 राशियों पर होगी खुशियों की बारिश
ये भी पढ़ें:25 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!