Saturn Rashifal Shani Gochar in rashiyo ke liye labhkari Saturn Transit 2026 shani nakshatra gochar शनि गोचर से इन राशियों को मिलेगी बड़ी खबर, इन 4 राशियों पर होगी खुशियों की बारिश, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि गोचर से इन राशियों को मिलेगी बड़ी खबर, इन 4 राशियों पर होगी खुशियों की बारिश

Saturn Rashifal Shani Gochar 2026:शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है। इसलिए उनका एक राशि से दूसरी राशि में जाना या फिर एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में परिवर्तन करना सभी राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है।

Sun, 24 May 2026 07:39 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि गोचर से इन राशियों को मिलेगी बड़ी खबर, इन 4 राशियों पर होगी खुशियों की बारिश

Saturn Rashifal Shani Gochar 2026, शनि राशिफल : शनि देव बहुत ही धीमी चाल में नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मफल दाता और न्याय का देवता माना जाता है। इसलिए उनका एक राशि से दूसरी राशि में जाना या फिर एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में परिवर्तन करना सभी राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस समय शनि देव रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में है। 2 जुलाई के दिन रेवती नक्षत्र के द्वितीय पद में शनि एंटर करेंगे। जब शनि देव अपना नक्षत्र बदलते हैं, तो कुछ विशेष राशियों के लिए भाग्य के द्वार खुल जाते हैं। उनके कष्ट दूर होते हैं और करियर, धन व मान-सम्मान में जबरदस्त वृद्धि होती है। आइए जानते हैं कि शनि के नक्षत्र पद परिवर्तन से किन राशियों को सफलता मिलने वाली है-

शनि गोचर से इन राशियों को मिलेगी बड़ी खबर, इन 4 राशियों पर होगी खुशियों की बारिश

मेष राशि

शनि का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से बेहद शुभ संकेत दे रहा है।

  • करियर में आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर प्रमोशन का रास्ता क्लियर करेंगी।
  • कमाई के नए स्रोत बनेंगे।
  • अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल है।
  • पिछले कई महीनों या सालों से अटके हुए काम अब बिना किसी बाधा के पूरे होने लगेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 जून तक इन राशियों को होगा फायदा ही फायदा, उदय बुध बना देंगे मालामाल
ये भी पढ़ें:25 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि देव का यह परिवर्तन भाग्य का पूरा साथ लेकर आएगा।

  • मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  • समाज और ऑफिस में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
  • लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे।
  • विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
  • जो लोग विदेश जाने या वैश्विक स्तर पर व्यापार फैलाने का सपना देख रहे हैं, उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
  • परिवार में चल रहे आपसी मतभेद समाप्त होंगे।
  • भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन कोर्ट-कचहरी के मामलों और शत्रुओं पर विजय दिलाने वाला रहेगा।

  • जो लोग साझेदारी पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होने के योग हैं।
  • अगर आप लंबे समय से कर्ज या लोन के बोझ से परेशान थे, तो उससे छुटकारा पाने के रास्ते खुलेंगे।
  • पुरानी किसी बीमारी या शारीरिक कष्ट से राहत मिलेगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा।

कुंभ राशि

शनि देव कुंभ राशि के ही स्वामी हैं। इसलिए उनके नक्षत्र बदलने से इस राशि के जातकों को सफलता दोनों मिलेंगे।

  • नौकरी में चल रही दिक्कत खत्म होगी।
  • सीनियर्स और बॉस आपके काम से बेहद प्रभावित रहेंगे।
  • शेयर मार्केट, प्रॉपर्टी या किसी अन्य जगह किया गया पुराना निवेश अब आपको भारी मुनाफा दे सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।
  • आप दोनों मिलकर भविष्य की कोई बड़ी योजना बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:138 दिनों तक इन राशियों के जीवन में बड़े बदलाव, वक्री शनि लाइफ को बनाएंगे रोमांचक
ये भी पढ़ें:2 दिन बाद से पलटेगी इन 4 राशियों की किस्मत, सूर्य गोचर से होगा बंपर लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!