25 से 31 मई तक का समय इन राशियों के लिए रहेगा शानदार, गुरु, सूर्य,शुक्र, बुध देंगे जबरदस्त लाभ
Weekly Horoscope : ग्रहों की चाल से 25 से 31 मई का सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं, 25 से 31 मई का सप्ताह क्या आपके लिए लकी साबित होगा या नहीं और वो भी कैसे-

Weekly Lucky zodiacs Weekly Horoscope 25-31 May 2026, साप्ताहिक राशिफल: ग्रहों की चाल के अनुसार, साप्ताहिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। 25 मई से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह में मंगल मेष राशि में, सूर्य और बुध वृषभ राशि में। इसके बाद 29 मई को मिथुन राशि में बुध प्रवेश करेंगे। शुक्र, गुरु मिथुन राशि में रहेंगे, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में है। इस दौरान चंद्रमा कन्या, तुला और वृश्चिक राशि में रहेंगे। ग्रहों की चाल से इस सप्ताह में बुधादित्य और गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है। इसके साथ ही अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं 25 से 31 मई का सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा-
25 से 31 मई तक का समय इन राशियों के लिए रहेगा शानदार, गुरु, सूर्य,शुक्र, बुध देंगे जबरदस्त लाभ
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह हफ्ता उनके लीडरशिप गुणों को निखारने वाला रहेगा।
- समाज और ऑफिस में आपकी पहचान बढ़ेगी और लोग किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले आपकी राय मांगेंगे।
- अगर आप पार्टनरशिप में कोई नया स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करने का मन बना रहे हैं, तो ये सप्ताह सबसे उत्तम माना जा रहा है।
- नौकरी में प्रमोशन के रास्ते क्लियर होंगे।
- सुख-साधन की चीजों और वाहन पर खर्च होने के योग हैं, लेकिन आमदनी के स्रोत मजबूत होने से आर्थिक तंगी नहीं आएगी।
- प्रेम संबंधों में नयापन और उत्साह रहेगा।
- ब्लड प्रेशर के मरीज इस हफ्ते थोड़ा सावधान रहें और गुस्सा करने से बचें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता नई उम्मीदें और बड़े अवसर लेकर आ रहा है।
- विद्यार्थियों के लिए, जो किसी प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे थे, यह समय जश्न मनाने का होगा।
- विदेशी कंपनियों से जुड़े व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
- नौकरी करने वालों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा, जिससे मैनेजमेंट आपसे खुश रहेगा।
- लंबे समय से अटका हुआ कोई बड़ा पेमेंट इस हफ्ते क्लियर हो जाएगा, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी।
- सिंगल लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।
- पुरानी किसी शारीरिक तकलीफ से राहत मिलेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह तरक्की के नए रास्ते खोलने वाला है।
- ग्रहों का सहयोग मिलने से आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- रियल एस्टेट, शेयर मार्केट या सोने-चांदी के कारोबार से जुड़े लोगों को इस हफ्ते मुनाफा देखने को मिल सकता है।
- नौकरी में प्रमोशन की बात आगे बढ़ेगी।
- पुराना फंसा हुआ या उधार दिया हुआ पैसा इस सप्ताह वापस मिलने के योग हैं।
- जीवनसाथी के साथ रिश्ता बेहतरीन रहेगा।
- सेहत के लिहाज से आप खुद को काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता मानसिक शांति और पुराने तनावों से मुक्ति दिलाने वाला साबित होगा।
- आप इस सप्ताह काम से ज्यादा अपने परिवार और खुद के मानसिक सुकून को प्राथमिकता देंगे।
- जो युवा काफी समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें इस हफ्ते के अंत तक किसी अच्छी कंपनी से जॉइनिंग लेटर मिल सकता है।
- कपड़ों और फूड बिजनेस से जुड़े लोगों की चांदी रहेगी।
- पैतृक संपत्ति या किसी पुराने निवेश से अचानक धन लाभ होने की संभावना है।
- जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा।
- मौसम के बदलाव के कारण सर्दी-खांसी जैसी छोटी-मोटी दिक्कत हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन