Holika Dahan Aaj Ya Kal Kaise Kare Holika Dahan 2026 Time on 2 and 3 March Kab Jalegi Holi Upay क्या 3 मार्च को भी होगा होलिका दहन? पंडित जी से जानें आज और कल होली जलने का मुहूर्त, आसान विधि व 3 उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

क्या 3 मार्च को भी होगा होलिका दहन? पंडित जी से जानें आज और कल होली जलने का मुहूर्त, आसान विधि व 3 उपाय

Holika Dahan Aaj Ya Kal, Holika Dahan 2026: इस साल शाम से लेकर रातभर भद्रा का साया रहने वाला है। ऐसे में होलिका दहन की पूजा को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। ऐसी सिचूऐशन में भद्रा का प्रभाव कम होने पर होलिका दहन किया जा सकता है।

Mon, 2 March 2026 01:06 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
क्या 3 मार्च को भी होगा होलिका दहन? पंडित जी से जानें आज और कल होली जलने का मुहूर्त, आसान विधि व 3 उपाय

Holika Dahan Aaj Ya Kal, Holika Dahan 2026: होलिका दहन इस बार दो मार्च की मध्यरात्रि के बाद तीन मार्च को भी किया जा सकता है। ज्योतिषियों का मजबूत मत है कि मंगलवार को 3 मार्च के दिन भी होलिका दहन पूजन किया जा सकता है। शास्त्रों की मानें तो पूर्णिमा तिथि में प्रदोष काल में भद्रा न होने पर होलिका दहन पूजन किया जाता है। इस साल शाम से लेकर रात भर भद्रा का साया रहने वाला है। ऐसे में होलिका दहन की पूजा को लेकर काफी कन्फ्यूजन बना हुआ है। ऐसी सिचूऐशन में भद्रा का प्रभाव कम होने पर होलिका दहन किया जा सकता है। आइए पंडित जी से जानते हैं 2 और 3 मार्च के दिन होलिका दहन का मुहूर्त, विधि व उपाय-

क्या 3 मार्च को भी होगा होलिका दहन? पंडित जी से जानें आज और कल होली जलने का मुहूर्त, आसान विधि व 3 उपाय

2 मार्च को होलिका दहन मुहूर्त: महर्षि पराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय के अनुसार, होलिका दहन सोमवार को रात में 11.55 से 12.52 बजे के मध्य किया जाएगा, क्योंकि 2 मार्च को शाम से ही भद्रा शुरू हो रही है। भद्रा में होलिका दहन नहीं किया जाता है, परंतु धर्मशास्त्रानुसार भद्रा के पुच्छ भाग में होलिका दहन शुभ माना गया है, जो कि सोमवार को रात्रि 11.55 से 12.52 बजे के बीच होलिका दहन करना शुभप्रद होगा।

3 मार्च को होलिका दहन मुहूर्त: महाकालेश्वर ज्योतिष एवं प्रतिष्ठान के आचार्य पं. राजेश तिवारी बताते हैं कि महावीर पंचांग के मुताबिक, 02 मार्च की शाम 5:19 बजे से मृत्युलोक की भद्रा लगेगी, जो कि तीन मार्च की सुबह 4:56 बजे तक रहेगी। भद्रा की समाप्ति के बाद ही होलिका दहन होगा। चूंकि तीन मार्च को चंद्र गृहण भी पड़ रहा है। इसके बाद सुबह में 4:57 से 6:46 तक होलिका दहन का मुहूर्त है। इसके बाद सूतक लग जाएगा, जो सुबह में 6:47 बजे से नौ घंटे तक रहेगा।

आचार्य बब्बू द्विवेदी का कहना है कि काशी विश्वनाथ पंचांग के मुताबिक, 03 मार्च की सुबह 4:33 बजे से भद्रा हट रही है। इसलिए पांच बजे के बाद व सूर्य के उदय होने से पहले तक होलिका दहन का मुहूर्त शुभ है। तीन को सुबह से ही सूतक लग जाएगा और दोपहर 3:20 बजे से 6:48 बजे तक गृहण रहेगा। चंद्र गृहण के चलते चार मार्च को रंगोत्सव होगा।

ऐसे करें होलिका दहन

सोमवार की रात में लकड़ी से बनाई गयी होलिका के पास दक्षिण दिशा में एक कलश रखकर पंच देवताओं की पूजा कर ॐ होलिकायै नमः मंत्र पढ़ते हुए होलिका का भी पञ्चोपचार पूजन करके उनका दहन करें। होली के दिन अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग प्रकार से इसके मनाने का विधान है, परंतु सर्व सम्मत से अपने से बड़े व छोटे सबको अबीर, गुलाल लगाकर प्रणाम करना, गले मिलना व मिठाई बांटने की परम्परा साथ ही रंग भी एक दूसरे के ऊपर डालने का विधान है।

होलिका दहन क्यों करते या मनाते हैं?

यह पर्व हिरण्यकश्यप की बहन होलिका के मरने के बाद से मनाया जाता है। यह सत्य की विजय व बुराई के दमन का प्रतीक है।

होलिका दहन पर क्या उपाय करें?

  1. होलिका दहन पर मनोकामना पूर्ति के लिए महादेव की आराधना से मनोवांछित फल मिलता है।
  2. विवाह में आ रही दिक्कतों के लिए होली के दिन सुबह एक साबुत पान के पत्ते पर साबुत सुपारी तथा हल्दी की गांठ रख कर शिवलिंग पर चढ़ाएं और बिना पीछे मुड़कर देखे वापस घर लौट जाएं। अगले दिन भी यही उपाय करें। इससे जल्द ही विवाह का योग बनता है।
  3. होली के दिन भगवान महादेव की पूजा करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूर्ण होती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यता, शास्त्रीय मत व हिंदू पंचांग पर आधारित हैं। हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सटीक हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होलिका दहन कैसे करें, नोट करें संपूर्ण विधि, उपाय, कथा व मंत्र
ये भी पढ़ें:सिर्फ इतनी देर तक मिलेगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, जानें होलिका दहन पर भद्रा कब
ये भी पढ़ें:कल कितने बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल समेत जरूरी डिटेल्स
ये भी पढ़ें:भारत में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण, 3 मार्च की दोपहर से शुरू होगा Chandra Grahan
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!