Holika Dahan Time for 20 minutes on 02 March kab hai Holika Dahan Ka Muhurat Holika Dahan 2026 Holika Dahan: सिर्फ 20 मिनट तक होलिका दहन का मुहूर्त, जानें होलिका दहन पर भद्रा कितने बजे से होगी शुरू, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Holika Dahan: सिर्फ 20 मिनट तक होलिका दहन का मुहूर्त, जानें होलिका दहन पर भद्रा कितने बजे से होगी शुरू

Holika Dahan Time, Holika Dahan Ka Muhurat Holika Dahan 2026: भद्रा की टाइमिंग इस बार प्रदोष काल कवर कर रही है। शास्त्र अनुसार, प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि होने पर और भद्रा रहित मुहूर्त में ही होलिका दहन किया जाता है।

Sun, 1 March 2026 06:38 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Holika Dahan: सिर्फ 20 मिनट तक होलिका दहन का मुहूर्त, जानें होलिका दहन पर भद्रा कितने बजे से होगी शुरू

Holika Dahan Time, Holika Dahan Ka Muhurat Holika Dahan 2026: इस साल होलिका दहन को लेकर काफी कंफ्यूजन बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि भद्रा की टाइमिंग इस बार प्रदोष काल कवर कर रही है। शास्त्र अनुसार, प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि होने पर और भद्रा रहित मुहूर्त में ही होलिका दहन किया जाता है। इस साल चंद्र ग्रहण का साया भी 3 मार्च को मंडरा रहा है। ऐसे में चंद्र ग्रहण और भद्रा काल के कारण होलिका दहन का मुहूर्त सीमित रहेगा। आइए पंडित जी के अनुसार जानते हैं 2 मार्च को कितने बजे से लेकर कितने बजे तक होलिका दहन किया जा सकता है, साथ ही भद्रा की टाइमिंग क्या रहेगी-

Holika Dahan: सिर्फ 20 मिनट तक होलिका दहन का मुहूर्त, जानें होलिका दहन पर भद्रा कितने बजे से होगी शुरू

ज्योतिषाचार्य पंडित गोविंद बल्लभ शर्मा के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 55 मिनट से शुरू होगी। इसी समय से भद्रा काल भी आरंभ हो जाएगा, जो 3 मार्च की सुबह 5:30 ए एम तक रहेगा। भद्रा काल में होलिका दहन करना शुभ नहीं माना जाता है। पंडित जी के अनुसार, 2 मार्च 2026 को रात 12.30 से 12.50 तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त होगा, जिसकी अवधि 20 मिनट रहेगी।

पुराण अनुसार कब करना चाहिए होलिका दहन?

विष्णु पुराण और भविष्य पुराण के अनुसार, प्रदोष काल में पूर्णिमा होने एवं भद्रा का साया न होने पर होलिका पूजन एवं दहन किया जाता है।

2 मार्च को पूर्णिमा कब से कब तक?

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 की शाम 5 बजकर 55 मिनट से शुरू होगी। पूर्णिमा तिथि का समापन 3 मार्च की शाम 5 बजकर 07 मिनट पर।

2 मार्च को भद्रा कब से कब तक?

भद्रा कब से शुरू होगी- 2 मार्च 2026 को शाम 05:55 पी एम से (पूर्णिमा के साथ ही शुरू)

भद्रा कब समाप्त होगी- 3 मार्च 2026 को सुबह 05:28 ए एम पर

भद्रा का सबसे अशुभ मुहूर्त कब रहेगा?

भद्रा मुख, जिसे सबसे अशुभ मुहूर्त माना जाता है, वह 2 मार्च की मध्यरात्रि 02:35 ए एम से 3 मार्च की सुबह 04:30 ए एम तक रहने वाला है।

भद्रा के दौरान क्या होलिका दहन कर सकते हैं?

शास्त्र के अनुसार, विशेष सिचूऐशन में जब शुभ मुहूर्त न मिल पा रहा हो तब भद्रा पूंछ के दौरान होलिका दहन किया जा सकता है। आपातकालीन स्थिति में 'भद्रा पूंछ' (भद्रा का अंतिम चरण) के दौरान होलिका दहन किया जा सकता है।

कब है चंद्र ग्रहण 2026?

इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। इस ग्रहण का प्रभाव भारत पर भी रहेगा। इसके साथ ही सूतक काल भी मान्य होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यता, शास्त्रीय मत व हिंदू पंचांग पर आधारित हैं। हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सटीक हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 मार्च को कब शुरू होगा चंद्र ग्रहण का सूतक काल, ये 5 राशियां रहें सावधान
ये भी पढ़ें:होली पर भारत में चंद्र ग्रहण या नहीं, जानें कब है होली
ये भी पढ़ें:Holi Date kab :3 या 4 मार्च होली कब है, जानें कब होगा होलिका दहन, रंग वाली होली
ये भी पढ़ें:2 मार्च को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!