भारत में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण, 3 मार्च की दोपहर से शुरू होगा Chandra Grahan
India me Chandra Grahan 2026 Date Lunar Eclipse Time: 3 मार्च 2026 को आकाश में एक अद्भुत नजारा दिखाई देगा, जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेगी। साल का पहला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

India me Chandra Grahan 2026 Date Lunar Eclipse: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण सोमवार के दिन लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 3 मार्च 2026 को आकाश में एक अद्भुत नजारा दिखाई देगा, जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेगी। साल का पहला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसका प्रभाव न केवल खगोल विज्ञान बल्कि 12 राशियों पर भी देखने को मिलेगा। भारत में ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका धार्मिक सूतक काल भी प्रभावी रहेगा। साल 2026 का यह पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर से शुरू होकर शाम तक चलेगा और हालांकि यह खगोलीय घटना काफी लंबी है। आइए जानते हैं भारत में कब देखा जा सकता है साल का पहला चंद्र ग्रहण और कैसा रहेगा सभी राशियों पर ग्रहण का प्रभाव-
भारत में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण?
भारत में चंद्र ग्रहण तब देखा जा सकेगा जब यह ग्रहण समाप्ति की ओर होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, भारत में चंद्रमा का उदय लगभग शाम 6:26 बजे होने के कारण देशवासियों को इसका कुछ ही हिस्सा देखने को मिलेगा। ग्रहण का सबसे प्रभावशाली समय शाम 6:33 से 6:40 बजे के बीच रहेगा जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में होगा और यह दृश्य सबसे अद्भुत होगा।
3 मार्च की दोपहर से शुरू होगा Chandra Grahan
प्रधान पुजारी पंडित गोविंद बल्लभ शर्मा के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब से होगा शुरू?
चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में तीन मार्च को चंद्रग्रहण का सूतक काल सुबह 06:20 बजे से लग जाएगा ,जो सायंकाल ग्रहण के मोक्ष के साथ समाप्त होगा।
12 राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
ज्योतिषाचार्य गोविंद बल्लभ शर्मा के अनुसार, चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। अपनी राशि अनुसार उपाय करने से ग्रहण के बुरे प्रभाव को कम कर सकते हैं।
मेष: मानसिक तनाव संभव, भगवान शिव जी की पूजा लाभकारी
वृषभ: आर्थिक लाभ के संकेत, लक्ष्मी पूजा करें
मिथुन: नौकरी में बदलाव की संभावना, गणेश पूजा करें
कर्क: पारिवारिक विवाद हो सकता है, चंद्र मंत्र का जाप करें
सिंह: मान-सम्मान में वृद्धि होगी, सूर्य को जल अर्पित करें
कन्या: स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विष्णु पूजा करें
तुला: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, दुर्गा पूजा करें
वृश्चिक: मानसिक चिंता बढ़ सकती है, हनुमान चालीसा पढ़ें
धनु: करियर में सफलता मिलेगी, गुरु मंत्र का जाप करें
मकर: खर्च बढ़ सकता है, शनिदेव की पूजा करें
कुंभ: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, शिव पूजा करें
मीन: सफलता और लाभ के योग बनेंगे, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन