hindu new year 2026 date what to do on the first day and things to avoid Hindu New Year 2026: हिंदू नववर्ष की क्या है सही तारीख? यहां पढ़ें पहले दिन क्या करना है और क्या नहीं?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Hindu New Year 2026: हिंदू नववर्ष की क्या है सही तारीख? यहां पढ़ें पहले दिन क्या करना है और क्या नहीं?

Hindu New Year 2026: हिंदू नव वर्ष का पहला दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन कुछ चीजें जरूर से करनी चाहिए। वहीं कुछ चीजों को अवाइड भी करना सही माना जाता है।

Thu, 12 March 2026 06:00 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Hindu New Year 2026: हिंदू नववर्ष की क्या है सही तारीख? यहां पढ़ें पहले दिन क्या करना है और क्या नहीं?

Hindu New Year 2026: हिंदू धर्म में नव वर्ष का खास महत्व होता है। इसे नए साल की शुरुआत के रूप में देखा जाता है। हालांकि ये सिर्फ नए साल की शुरुआत ही नहीं होता है बल्कि इसे नई उम्मीद के रूप में भी देखा जाता है। हिंदू पंचांग के हिसाब से नए साल की शुरुआत चैत्र महीने से होती है। इस दौरान मौसम भी करवट लेता है और नेचर में भी फ्रेशनेस का एहसास महसूस होता है। नव वर्ष का पहला दिन काफी मायने रखता है और इस दिन लोग पूजा-पाठ करते हैं। साथ ही लोग इस दिन स्नान, दान और नए संकल्प भी लेते हैं। ऐसा करना बेहद ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन ये चीजें की जाए तो घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

हिंदू नव वर्ष की शुरुआत

हिंदू पंचांग के हिसाब से नव वर्ष की शुरुआत हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष में होता है। जिस दिन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि होती है, उसी दिन नव वर्ष होता है। इस साल ये तिथि 19 मार्च को पड़ रही है। यही वो तारीख है जबसे विक्रम संवत 2083 की भी शुरुआत होगी। खास बात ये है कि इसे देश के हर कोने में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। कहीं इसे गुड़ी पड़वा कहा जाता है तो कहीं इसे उगादी के नाम से जाना जाता है। प्रतिपदा तिथि पर ही चैत्र नवरात्रि भी पड़ती है। ऐसे में नव वर्ष वाला दिन काफी खास होता है।

हिंदू नव वर्ष पर करें ये काम

1. इस दिन सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए। अगर ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लिया जाए तो ये काफी अच्छा माना जाता है।

2. इस दिन सुबह भगवान की पूजा-अर्चना करना चाहिए। किसी भी नई चीज की शुरुआत पर हम भगवान गणेश की पूजा करते हैं। ऐसे में नव वर्ष पर उनकी पूजा जरूर करनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार्च में कब पड़ रहा है प्रदोष व्रत? यहां देखें सही डेट और शुभ मुहूर्त

3. हिंदू नव वर्ष पर ही चैत्र नवरात्रि भी होती है। ऐसे में इस दिन मां दुर्गा को भी पूजना चाहिए। इस दिन घटस्थापना करना काफी शुभ माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र: गलत दिशा में ना लगाएं फोटो फ्रेम, हो जाएगा नुकसान

4. हिंदू नव वर्ष के दिन घर को साफ-सुथरा करना चाहिए। इससे जिंदगी में पॉजिटिविटी आती है और लोग भी खुश रहते हैं।

हिंदू नव वर्ष पर ना करें ये काम

1. इस दिन तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए।

2. कोशिश करें कि इस दिन किसी से भी लड़ाई झगड़ा ना हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Eid-ul-Fitr 2026: कब है ईद? इस दिन दिखेगा ईद उल-फितर का चांद

3. साथ ही किसी को ना तो उधार दें और ना ही किसी से उधार लें।

4. हिंदू नव वर्ष वाले दिन किसी का भी अपमान ना करें।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!