Eid-ul-Fitr 2026: भारत में कब मनाई जाएगी ईद? इस दिन दिख सकता है नया चांद
ईद की तारीख को लेकर हमेशा से ही कन्फ्यूजन होता है। इस बार भी सेम हाल है। दरअसल नया चांद देखकर ही ये फैसला लिया जाता है कि ईद किस दिन मनाई जाएगी। नीचे जानिए कि साल 2026 में ईद कब मनाई जाने की संभावना है?

Eid ul-Fitr 2026 Date: मुस्लिम कम्युनिटी के लिए रमजान का महीना बेहद ही खास होता है। इस वक्त रमजान का ही महीना चल रहा है। इस महीने में लोग अल्लाह की इबादद करते हैं और रोजा रखते हैं। अब रमजान खत्म होने वाला है और रमजान खत्म होने के साथ ही लोग ईद-उल-फितर मनाते हैं। ईद का त्योहार इस कम्युनिटी के लिए बहुत ही खास और पवित्र होता है। हर कोई इस त्योहार का इंतजार करता है। ईद की तैयारियां काफी पहले से ही शुरु हो जाती है और बाजार की रौनक भी इस दौरान देखने लायक होती है। इस खास दिन लोग मस्जिदों और ईदगाहों में खास नाम अदा करके आते हैं और इसके बाद लोगों से मिलते हैं।
भाईचारे का संदेश
ईद पर गले मिलने का रिवाज है क्योंकि कहा जाता है कि ये त्योहार भाईचारे को बढ़ावा देचता है। लोग एक-दूसरे के गले लगकर और सारे गिले-शिकवे भुलकर इस त्योहार को मनाते हैं। ईद का जश्न देखते ही बनता है हालांकि इसकी तारीख तय करने के लिए चांद को देखकर ही फैसला लिया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इस साल की ईद कब पड़ रही है और इस बार चांद किस दिन नजर आएगा।
चांद रात है खास
नया चांद देखने के बाद ही ईद-उल-फितर की तारीख तय की जाती है। सब कुछ चांद के दिखने पर ही होता है। दरअसल चांद रात रमजान की आखिरी रात को को कहा जाता है। इसी दिन नया चांद दिखाई देता है। नया चांद दिखने के अगले दिन ही ईद का जश्न मनाया जाता है। इसी के साथ शव्वाल का खास महीना भी शुरु हो जाता है।
कब दिख सकता है ईद का चांद?
माना जा रहा है कि भारत में ईद का जश्न 21 मार्च के दिन मनाया जा सकता है। दरअसल सऊदी अरब में सब कुछ एक दिन पहले होता है। साल 2026 में माना जा रहा है कि वहां पर ईद का चांद 19 तारीख को दिखेगा और इसके अगले दिन यानी 20 को वहां ईद होगी। इसी वजह से इसके अगले दिन ही भारत में ईद मनाई जाएगी।
ईद का दूसरा नाम
ईद को ईद उल-फितर कहा जाता है। शॉर्ट में इसे ईद कह दिया जाता है। वहीं इसका दूसरा नाम मीठी ईद भी है। ईद के मौके पर मुस्लिम कम्युनिटी के घरों में सेवइयां बनती हैं। सेवइयां के अलावा कई और मीठी डिशेज बनाई जाती हैं। इनमें से एक शीर खुरमा भी है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन