Hanuman Jayanti Date Kab hai Hanuman Jayanti 2026 Time Pooja Vidhi and Upay क्या 2 अप्रैल के दिन हनुमान जयंती मनाई जाएगी, जानें पूजा विधि और उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

क्या 2 अप्रैल के दिन हनुमान जयंती मनाई जाएगी, जानें पूजा विधि और उपाय

Hanuman Jayanti Date 2026 : इस साल पूर्णिमा तिथि को भक्ति-भाव के साथ हनुमान जयंती मनाई जायेगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं।

Tue, 31 March 2026 04:32 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
क्या 2 अप्रैल के दिन हनुमान जयंती मनाई जाएगी, जानें पूजा विधि और उपाय

Hanuman Jayanti Date Kab hai Hanuman Jayanti 2026, हनुमान जयंती 2026 : हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाई जाती है। हनुमान जयंती हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल पूर्णिमा तिथि को भक्ति-भाव के साथ हनुमान जयंती मनाई जायेगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। इस दिन व्रत रखकर और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी संकट दूर होते हैं। माना जाता है की इस खास दिन पर भगवान श्री राम, मां सीता और बजरंगबली की विधिवत पूजा अर्चना करने से जातक को यश, बल, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं हनुमान जयंती के पावन मौके पर पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और उपाय क्या रहेगा-

क्या 2 अप्रैल के दिन हनुमान जयंती मनाई जाएगी, जानें पूजा विधि और उपाय

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल 2026 के दिन सुबह में 07 बजकर 06 मिनट से शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 2 अप्रैल 2026 के दिन सुबह में 07 बजकर 41 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती का पावन पर्व मनाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल चैत्र पूर्णिमा पर भद्रा का साया, जानें मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
ये भी पढ़ें:चैत्र पूर्णिमा पर इस आसान विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, जानें मुहूर्त, उपाय

हनुमान जयंती के दिन कैसे करें पूजा?

इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। लाल रंग के साफ सुथरे कपड़े पहन लें। इसके बाद बजरंगबली को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें, सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर चोला चढ़ाएं, चना, गुड़ और नारियल भी चढ़ाएं। प्रभु को बेसन के लड्डू या फिर बूंदी के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। इसके बाद घी का दीपक जलाएं और सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके बाद आरती करें और व्रत रखने का संकल्प लें। हनुमान जी के साथ-साथ प्रभु श्री राम और माता सीता की भी उपासना करें।अंत में क्षमा प्रार्थना करें।

हनुमान जयंती के दिन क्या उपाय करें?

हनुमान जयंती कर दिन भक्त सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही हनुमान जी को चमेली का तेल, सिंदूर और चोला चढ़ाना बेहद फलदायक साबित होगा।

हनुमान जयंती के दिन क्या भोग लगाएं?

इस हनुमान जयंती पर हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए बेसन, बूंदी, या मोतीचूर के लड्डू, केला, गुड़-चना, पंचामृत और सूखे मेवे का भोग लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1-30 अप्रैल तक का समय इन राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:मंगल गोचर करेगा लाभ ही लाभ, 2 अप्रैल से इन 3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी
ये भी पढ़ें:कल से सूर्य गोचर बुध के नक्षत्र में, 31 मार्च से इन राशियों का सोने जैसा चमकेगा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!