चैत्र पूर्णिमा पर इस आसान विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, 1 या 2 अप्रैल कब रखा जाएगा चैत्र पूर्णिमा का व्रत, पढ़ें उपाय
Chaitra Purnima Date Timing Pooja Muhurat : इस महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा चैत्र पूर्णिमा के नाम से जानी जाएगी। शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चैत्र पूर्णिमा की पूजा की जाएगी। इस साल चैत्र पूर्णिमा के दिन शुभ योग का निर्माण हो रहा है।

Chaitra Purnima Date Timing Pooja Muhurat : हर महीने पूर्णिमा का व्रत रखा जाता है। पूर्णिमा का व्रत माता लक्ष्मी को समर्पित है। पूर्णिमा तिथि के दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा चैत्र पूर्णिमा के नाम से जानी जाएगी। शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चैत्र पूर्णिमा की पूजा की जाएगी। इस साल चैत्र पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को विधिवत मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र पूर्णिमा कब है, इस दिन का शुभ मुहूर्त, विधि और उपाय-
चैत्र पूर्णिमा पर इस आसान विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा
चैत्र पूर्णिमा तिथि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में नदी में स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं, अगर आप नदी में स्नान नहीं कर सकते तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर घर में ही स्नान करें। चैत्र पूर्णिमा के दिन पूरे विधि-विधान से लक्ष्मी माता की पूजा करनी चाहिए। इस दिन मां लक्ष्मी को गुलाबी या लाल रंग के फूल और श्रृंगार का सामान चढ़ाना चाहिए। वहीं, चैत्र पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण की कथा पढ़ना पुण्यदायक माना जाता है। चैत्र पूर्णिमा के दिन पवित्र जल में कच्चा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। चैत्र पूर्णिमा का व्रत रखने और इस दिन लक्ष्मी माता की विधिवत पूजा करने से घर में सुख-संपत्ति और खुशहाली बनी रहती है। अब खीर, मेवे या मिठाई का भोग लगाएं। चाहें तो श्री लक्ष्मी या तुलसी चालीसा का पाठ करें। अंत में क्षमा प्रार्थना करना न भूलें।
1 या 2 अप्रैल कब रखा जाएगा चैत्र पूर्णिमा का व्रत?
हिंदू पंचांग के अनुसार, 01 अप्रैल 2026 के दिन सुबह में 07:06 मिनट पर पूर्णिमा तिथि शुरू होगी। वहीं, 2 अप्रैल 2026, सुबह में 07:41 मिनट पर पूर्णिमा तिथि का समापन होगा। इस दिन शाम में 06:11 मिनट पर चन्द्रोदय होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, 1 अप्रैल, 2026 के दिन चैत्र पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा।
चैत्र पूर्णिमा पर क्या उपाय करें?
चैत्र पूर्णिमा के दिन श्री लक्ष्मी चालीसा का 21 बार पाठ करें। शाम में मां तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन