Hanuman Janmotsav 2026 rashi ke anusar karen daan The grace of Bajrangbali will endure Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव आज, राशि के अनुसार करें दान, बनी रहेगी बजरंबली की कृपा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव आज, राशि के अनुसार करें दान, बनी रहेगी बजरंबली की कृपा

Hanuman Janmotsav 2026 Daan: हनुमान जयंती का पावन पर्व आज यानी 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन दान-पुण्य का खास महत्व होता है। इस दिन यदि राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करें, तो बजरंगबली की कृपा जातकों पर बनी रहती है।चलिए जानते हैं कि राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।

Thu, 2 April 2026 09:32 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव आज, राशि के अनुसार करें दान, बनी रहेगी बजरंबली की कृपा

Hanuman Janmotsav 2026 Daan: हनुमान जयंती का पावन पर्व आज यानी 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन हनुमान जी का प्राकट्य हुआ था। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करने पर वे अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए हनुमान जयंती के अवसर पर उन्हें उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन दान-पुण्य का खास महत्व होता है। इस दिन यदि राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करें, तो बजरंगबली की कृपा जातकों पर बनी रहती है।चलिए जानते हैं कि राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।

हनुमान जयंती पर राशि अनुसार दान उपाय

मेष
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के जातक हनुमान जी को लाल चोला अर्पित करें और अपनी क्षमता अनुसार लाल वस्तुओं का दान करें। इससे साहस, ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। मान्यता अनुसार इससे जीवन में स्थिरता आएगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों को धीरे-धीरे कम होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जन्मोत्सव के दिन करें हनुमान चालीसा की इन चौपाई का पाठ

वृषभ
जीवन में सुख-समृद्धि और मधुरता बनाए रखने के लिए हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं और उसे प्रसाद के रूप में बांटें। आर्थिक स्थिरता के लिए ये कारगर उपाय है।

मिथुन
मानसिक शांति और संतुलन के लिए चमेली के फूल या चमेली के तेल का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इन चीजों के दान करने से मानसिक संतुलन बेहतर बनाता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सुख-सुविधाओं का विस्तार होता है।

कर्क
हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें और मंदिर में चमेली का तेल व बूंदी के लड्डू अर्पित करें। इससे घर-परिवार में चल रही परेशानियां दूर होती हैं।

सिंह
मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं और इसे जरूरतमंदों में वितरित करें। साथ ही लाल या हरे सेब का दान करना चाहिए। कहते हैं बजरंगबली की कृपा से खोई हुई खुशियां लौट आती है।

कन्या
जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए मीठे पान का दान करें। साथ ही हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करना भी लाभकारी रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जन्मोत्सव आज, इन 10 शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, बजरंगबली होंगे प्रसन्न

तुला
आर्थिक समस्याओं से राहत पाने के लिए सवा किलो बूंदी के लड्डू हनुमान जी को अर्पित करें और गरीब बच्चों में बांट दें।

वृश्चिक
इस राशि के लोग सवा मीटर लाल कपड़ा और मीठा पान अर्पित करें। इससे शत्रुओं पर विजय और आत्मबल में वृद्धि होती है।

धनु
शुभ फल और पुण्य की प्राप्ति के लिए गुड़-चने का प्रसाद चढ़ाएं और किसी जरूरतमंद को भरपेट भोजन कराएं।

मकर
शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें और उसका दान भी करें।

कुंभ
उन्नति और सफलता के मार्ग खोलने के लिए सवा मीटर कपड़ा और बूंदी के लड्डू का दान करना आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। इसके अलावा जूते-चप्पल, बैग और छाता देना बहुत पुण्यदायी माना गया है। यह दान जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का भाव बढ़ाता है तथा बाधाओं को दूर करता है।

मीन
मंगल के प्रभाव को संतुलित करने के लिए गुड़ और चने का दान करें। हनुमान जी को यह अर्पित करने से भाग्य मजबूत होता है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोस्त है हनुमान जी का बड़ा भक्त? हनुमान जयंती पर भेजें ये यूनीक मैसेज
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!