Hanuman Chalisa chaupayi in Hindi which make u intelligent read here meaning of these chaupayi hanuman jayanti Hanuman chalisa: हनुमान जन्मोत्सव के दिन करें हनुमान चालीसा की इन चौपाई का पाठ, बल और बुद्धि के साथ कम होंगे सभी कष्ट, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Hanuman chalisa: हनुमान जन्मोत्सव के दिन करें हनुमान चालीसा की इन चौपाई का पाठ, बल और बुद्धि के साथ कम होंगे सभी कष्ट

Shri Hanuman Chalisa chaupayi in Hindi: मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ बहुत उत्तम माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि हनुमान चालीस की हर चौपाई के पाठ हनुमान जी की कृपा मिलती है। हनुमान जयंती के दिन इसका पाठ बहुत उत्तम बताया गया है। 

Thu, 2 April 2026 07:17 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Hanuman chalisa: हनुमान जन्मोत्सव के दिन करें हनुमान चालीसा की इन चौपाई का पाठ, बल और बुद्धि के साथ कम होंगे सभी कष्ट

मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ बहुत उत्तम माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि हनुमान चालीस की हर चौपाई के पाठ हनुमान जी की कृपा मिलती है। हनुमान जयंती के दिन इसका पाठ बहुत उत्तम बताया गया है। ऐसा कहा गया है कि इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ आपको लाभ देता है। इस साल हनुमान चालीसा 2 अप्रैल को है। आपको बता दें कि हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए तो बल बुद्धि तो मिलती है, साथ ही भय से भी मुक्ति होती है। अगर आप भी हनुमान चालीस का पाठ करते हैं, तो इसकी चौपाई का अर्थ जानकर करें। इससे आपको हर चौपाई का महत्व समझ आएगा। अगर आप चाहते हैं कि आपको हनुमान चालीसा के पाठ से बल और बुद्धि मिले तो आप इन चौपाई का जाप कर सकते हैं। ये चौपाई इस प्रकार हैं-

और देवता चित्त न धरई। हनुमत सेइ सर्ब सुख करई ॥

सब प्रकार के सुखों को देना हनुमान जी के हाथों में ही है। इसलिए किसी और देवता को अपने चित्त यानी मन में ना रखें, सिर्फ हनुमान जी ही हैं, जो देवों के देव महादेव के अवतार है, आप इनसे जो मांगेगे, वो आपको मिलेगा। इनकी अराधना से सभी प्रकार के सुख मिल जाते हैं। हनुमान चालीसा की इस चौपाई का पाछ करने से ना सिर्फ आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है, बल्कि जीवन की सारी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन कुमार।

बल-बुद्धि बिद्या देह मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।

इस चौपाई में कहा गया है कि हे पवनपुत्र। मैं खुद को बुद्धिहीन मानता हूं और खुध को अज्ञानी जानते हुए मैं सिर्फ आपका ध्यान करता हूं। आप मुझे बल-बुद्धि और विद्या प्रदान करें। मेरे सभी कष्टों और दोषों को दूर करने की कृपा करें।

कैसे करें इस चौपाई का जाप

1. रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद हनुमानजी की प्रतिमा या चित्र के सामने खड़े होकर ये चौपाई बोलें।

2. कम से कम 1 माला यानी 108 बार इस चौपाई का जाप करें।

3. रोज संभव न हो तो सिर्फ मंगलवार को भी इस चौपाई का जाप कर सकते हैं।

4. चौपाई के जाप के लिए तुलसी की माला का उपयोग करें।

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन कुमार।

बल-बुद्धि बिद्या देह मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।

अर्थ- हे पवनपुत्र। मैं खुद को बुद्धिहीन मानता हूं और आपका ध्यान, स्मरण करता हूं। आप मुझे बल-बुद्धि और विद्या प्रदान करें। मेरे सभी कष्टों और दोषों को दूर करने की कृपा कीजिए।

कैसे करें हनुमान चालीसा की चौपाई का जाप

अगर आप भी चाहते हैं कि आप रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें, तो आपको कुछ नियमों के बारे में पता होना चाहिए। आपको रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद हनुमानजी की मूर्ति के सामने घी का तेल जलाना चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपके अंदर का भय खत्म होतीा हैइस दिन हनुमान चालीसा का पाछ कर रहे हैं, तो कम से कम 1 माला यानी 108 बार जाप भी करना उ्तम होता है। इसके अलावा कोशिश करें कि मंगलवार और शनिवार के दिन चालीसा का पाठ करें। चौपाई के जाप के लिए तुलसी की माला का उपयोग करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब है हनुमान जयंती, श्री हनुमान जी की कृपा प्राप्ति के लिए ये हैं विशेष उपाय
ये भी पढ़ें:विद्यावान गुणी अतिचातुर, राम के प्रति अटूट भक्ति, पढ़ें हनुमान जी के इन गुणों को

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!