hanuman janmotsav 2026 hanuman jayanti today 10 powerful mantras bajrangbali blessings Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव आज, इन 10 शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, बजरंगबली होंगे प्रसन्न, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव आज, इन 10 शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, बजरंगबली होंगे प्रसन्न

hanuman janmotsav 2026: आज यानी 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हर साल यह पर्व चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन के दुखों से छुटकारा मिलता है।

Thu, 2 April 2026 06:14 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव आज, इन 10 शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, बजरंगबली होंगे प्रसन्न

आज यानी 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हर साल यह पर्व चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन के दुखों से छुटकारा मिलता है। साथ ही मानसिक तनाव, रोग, भय और सभी प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर बजरंगबली की स्तुति करने के साथ उनके खास मंत्रों का जाप करने से उनकी कृपा सदैव बनी रहती है। इन मंत्रों के नियमित जाप से जीवन की बाधाएं भी दूर होती हैं। आइए जानते हैं हनुमान जी के शक्तिशाली मंत्र।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Hanuman jayanti 2026 muhurat : आज हनुमान जयंती, आज किस समय करें हनुमानजी की पूजा

भगवान हनुमान के शक्तिशाली मंत्र

1. "ॐ श्री हनुमते नमः"

अर्थ- इस मंत्र का अर्थ है कि मैं भगवान हनुमान को प्रणाम करता हूं।

2. "ॐ नमो भगवते अंजनेयाय महाबलाय स्वाहा"

अर्थ: मैं अंजना के पुत्र, अपार शक्ति वाले भगवान हनुमान को नमन करता हूं और स्वयं को उन्हें समर्पित करता हूं।

3. "ॐ अंजनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो हनुमत प्रचोदयात"

अर्थ: हम भगवान हनुमान का ध्यान करते हैं, जो अंजना और वायु देव के पुत्र हैं। वे हमें प्रेरणा और ज्ञान प्रदान करें।

4."ॐ ऐं भ्रीम हनुमते श्री रामदूताय नमः"

अर्थ: भगवान राम के दूत हनुमान जी को नमस्कार।

5. "ॐ नमो भगवते पंचवदनाय अग्नये हनुमते नमः"

अर्थ: पांच मुख वाले हनुमान जी को प्रणाम, जो सभी दिशाओं से रक्षा करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोस्त है हनुमान जी का बड़ा भक्त? हनुमान जयंती पर भेजें ये यूनीक मैसेज

6. ओम आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि।

तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्॥

7. ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा"

8. ओम नमो भगवते हनुमते नम:

9. ओम हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्

10. 'ओम हं हनुमते नम:'

मंत्र जाप कैसे और कब करें

- हनुमान जयंती के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।

- इसके अलावा शाम को भी मंत्र जाप करना शुभ होता है

- पूजा स्थान या मंदिर की अच्छी तरह सफाई करें और एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं।

- चौकी पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित करें।

- घी का दीपक जलाएं और रुद्राक्ष की माला से हनुमान मंत्रों का श्रद्धा पूर्वक जाप करें।

- मंत्र जाप पूरा होने के बाद हाथ जोड़कर हनुमान जी से अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगें।

- चाहें तो हनुमान मंदिर जाकर भी घी का दीपक जलाकर मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

मंत्र जाप के लाभ

- इन मंत्रों को श्रद्धापूर्वक जाप करने पर लक्ष्य प्राप्त करने में मदद मिलती है।

- साथ ही ये मंत्र नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं।

- ये मंत्र बुरी नजर से बचाते हैं और सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं।

- इसके अलावा इन मंत्रों के जाप से मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक कष्टों से राहत मिलती है।

- साथ ही मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जयंती 2026: राशि अनुसार कर लें ये आसान से उपाय
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!