hanuman jayanti 2026 top 10 hindi sms wishes message for bajrangbali bhakt Hanuman Jayanti 2026 Hindi Wishes: दोस्त है हनुमान जी का बड़ा भक्त? हनुमान जयंती पर भेजने के लिए पढ़ें सबसे यूनीक मैसेज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Hanuman Jayanti 2026 Hindi Wishes: दोस्त है हनुमान जी का बड़ा भक्त? हनुमान जयंती पर भेजने के लिए पढ़ें सबसे यूनीक मैसेज

Hanuman Jayanti 2026 Hindi Wishes: अगर आपका दोस्त हनुमान जी का भक्त है तो 2 अप्रैल का दिन उसके लिए बेहद ही खास है। इस दिन हनुमान जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में खास अंदाज में उसे बधाई संदेश जरूर भेजें। 

Thu, 2 April 2026 10:16 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Hanuman Jayanti 2026 Hindi Wishes: दोस्त है हनुमान जी का बड़ा भक्त? हनुमान जयंती पर भेजने के लिए पढ़ें सबसे यूनीक मैसेज

Hanuman Jayanti Wishes for Hanuman Bhakt: हनुमान जयंती का दिन किसी भी हनुमान भक्त के लिए खास होता है। 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। इस खास दिन भगवान हनुमान की विधि-विधान से पूजा होती है। वहीं हनुमान भक्तों के लिए ये दिन किसी उत्सव से कम नहीं होता है। अगर आपका कोई करीबी या फिर दोस्त हनुमान भगवान का बड़ा भक्त है तो हनुमान जयंती पर उसे जरूर स्पेशल फील कराएं। नीचे पढ़ें कुछ ऐसे यूनीक मैसेज जो आप किसी भी हनुमान भक्त को भेजकर उसका दिन बना सकते हैं।

हनुमान भक्तों को भेजें ये खास मैसेज-

1. हनुमान जयंती के इस पवित्र और खास दिन पर भगवान से मेरी बस यही दुआ है कि वो आपकी हर परेशानी को दूर कर दें और आपको हर मुश्किल से लड़ने की ताकत दें। आपकी जिंदगी में अब कभी भी दुख ना आए और हर दिन सिर्फ खुशियां ही खुशियां हो। हनुमान जी की कृपा आप और आपके परिवार पर हमेशा बनी रहे। जय श्रीराम।

2. संकट मोचन हनुमान जी का आशीर्वाद आप पर हमेशा ऐसे ही बना रहे। आपकी जिंदगी से भगवान से हर दुख और चिंता दूर कर दें। जल्द ही आपको वो सब नसीब हो जिसकी आप कामना करते हैं। मेरी आज बस यही दुआ है कि आप जो भी काम करें उसमें सफलता मिले और आपकी जिंदगी में खुशियां ही खुशियां हो। आपको और आपके परिवार को हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

3. हनुमान जयंती पर बस यही कामना है कि हनुमान जी आपको हर परेशानी से बाहर निकलने की हिम्मत दें और सही रास्ता दिखाएं। आपकी जिंदगी में प्यार और खुशियों की कोई भी कमी ना हो। भगवान करें कि आपके सभी अधूरे काम पूरे होते चले जाएं और हर दिन आपके लिए अच्छा साबित हो। मेरे भाई आपको हनुमान जयंती की बहुत-बहुत बधाई।

4. भगवान हनुमान की कृपा से आपके जिंदगी की हर रुकावट दूर हो जाए और आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलने लगे। आपके घर में सुख-शांति बनी रहे और परिवार के लोगों में प्यार हमेशा बढ़ता रहे। हनुमान जी आपको हमेशा सुरक्षित रखें और आप हमेशा खुश रखें। जय हनुमान जय श्री राम।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जयंती: कल सुबह इतने बजे कर लें भगवान हनुमान की पूजा, ये है शुभ मुूहूर्त

5. हनुमान जयंती के इस खास और पवित्र मौके पर दिल से दुआ है कि बजरंगबली आपके जीवन की हर चिंता दूर कर दें। आपको अच्छी सेहत मिले और सफलता आपको हर राह में मिले। बजरंगबली आपको ढेर सारी खुशियां दें। आपकी जिंदगी में हमेशा सकारात्मक मोड़ ही आए। आपको हनुमान जयंती की शुभकामनाएं।

6. भगवान हनुमान आपको हर मुश्किल में हिम्मत दें और आपके आत्मविश्वास को वो और भी मजबूत बना दें। हर कठिनाई का आप डटकर सामना करें। आपकी जिंदगी में कभी भी किसी भी चीज की कमी ना हो और आप हर दिन कुछ अच्छा ही करें। आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहे और सभी को लंबी उम्र मिले। आपको और आपके परिवार को हनुमान जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जयंती 2026: राशि अनुसार कर लें ये आसान से उपाय

7. भगवान हनुमान आपकी सभी परेशानियों को दूर कर दें और आपकी जिंंदगी में अबसे बस खुशियों की बारिश हो। आप जो भी सपना देखें वो भगवान की कृपा से पूरा हो जाए और आपको हर काम में सफलता मिले। हनुमान जी की कृपा से आपकी जिंदगी में चार चांद लग जाएं। जय श्री राम।

8. भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहें। उनका साथ आपकी जिंदगी में नई उम्मीद और नई ऊर्जा लेकर आए। आपके सभी दुख दूर हो जाएं और खुशियां आपके कदम चूमे। आप हमेशा आगे बढ़ते रहें और सफलता हर रास्ते में आपको मिले। आपको हनुमान जयंती 2026 की शुभकामनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जयंती 2026: व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाएं ये 2 लाइनर विशेज

9. संकट मोचन हनुमान जी आपकी जिंदगी से हर बाधा को दूर कर देंऔर आपको सही फैसले लेने की समझ दें। आप जिंदगी में आगे बढ़ते जाएं। आपके परिवार में प्यार और खुशियां बनी रहें। हर दिन आपके लिए नए मौके लेकर आए। आपको और आपके परिवार को हनुमान जयंती की बहुत-बहुत बधाई।

10. हनुमान जयंती के इस खास दिन पर मेरी बस यही कामना है कि बजरंगबली आपको शक्ति, बल और विश्वास दें ताकि आप हमेशा जिंदगी में आगे बढ़ते जाएं। आपके जिंदगी में खुशियों की कोई भी कमी ना हो और आप हर मुश्किल को आसानी से पार कर पाएं। जय श्री राम, जय हनुमान।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!