Hanuman Chalisa in Hindi When how many times to read Hanuman Chalisa Lyrics rules of Hanuman Chalisa हनुमान चालीसा कब, कैसे और कितनी बार पढ़ें, जानें हनुमान चालीसा पाठ के नियम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

हनुमान चालीसा कब, कैसे और कितनी बार पढ़ें, जानें हनुमान चालीसा पाठ के नियम

Hanuman Chalisa in Hindi: हनुमान चालीसा का पाठ बेहद शक्तिशाली और चमत्कारी माना गया है। हनुमान चालीसा का पाठ करने के कुछ नियम हैं, जिनका पालन करने पर पाठ का फल कई गुणा बढ़ जाता है और जीवन में चल रही दिक्कतें दूर होती हैं।

Mon, 15 Dec 2025 10:26 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
हनुमान चालीसा कब, कैसे और कितनी बार पढ़ें, जानें हनुमान चालीसा पाठ के नियम

Hanuman Chalisa in Hindi: हनुमान चालीसा का पाठ सभी घरों में किया जाता है। यह पाठ बेहद शक्तिशाली और चमत्कारी माना गया है। हनुमान चालीसा का पाठ करने के कुछ नियम हैं, जिनका पालन करने पर पाठ का फल कई गुणा बढ़ जाता है। सही तरीके से हनुमान चालीसा का पाठ करने से जीवन में चल रही दिक्कतें दूर होती हैं और सुख व संपदा का लाभ भी मिलता है। आइए जानते हैं हनुमान चालीसा का पाठ करने का सही तरीका और नियम-

हनुमान चालीसा का पाठ किस दिन करना चाहिए?

हनुमान चालीसा का पाठ आप सप्ताह के 7 दिन कर सकते हैं। वहीं, मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

हनुमान चालीसा पढ़ने का सही समय क्या है?

हनुमान चालीसा का पाठ आप इसे कभी भी कर सकते हैं, लेकिन कुछ समय यह पाठ करना विशेष तौर पर लाभकारी साबित होता है-

  1. ब्रह्म मुहूर्त- सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटा पहले का समय ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है। यह समय पूजा-पाठ, मंत्र जाप व जागरण जैसे शुभ कार्य कर्ने के लिए श्रेष्ठ व उत्तम माना जाता है। इसलिए सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच का समय हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस समय मन शांत रहता है और पाठ का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।
  2. सूर्यास्त के समय- हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए सूर्यास्त का समय भी शुभ माना जाता है। इस समय पाठ करने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।
  3. प्रदोष काल- सूर्य के अस्त होने के समय रात्रि के प्रवेश के मिलन को प्रदोष काल कहते हैं। इस समय भी हनुमान चालीसा का पाठ करना उत्तम माना जाता है।
  4. सोने से पहले- रात को सोने से पहले भी आप हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। इससे बुरे सपने, नेगेटिव एनर्जी व डर से मुक्ति मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या एकादशी पर तुलसी तोड़नी चाहिए? जानें क्या बोले प्रेमानंद महाराज
ये भी पढ़ें:राशिफल: 16 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा?

हनुमान चालीसा का पाठ कितनी बार करना चाहिए।

-धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान चालीसा का पाठ 1, 7, 11, 21, या 108 बार पाठ करना शुभ माना जाता है।

-विशेष मनोकामनाओं के लिए 21 दिनों तक लगातार पाठ करने का संकल्प लिया जाता है।

हनुमान चालीसा पढ़ने की विधि

  • सबसे पहले पूजा स्थल या जहां पाठ करने जा रहे हैं, वहां साफ-सफाई करें।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करने से पहले स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें।
  • सबसे पहले भगवान गणेश जी को प्रणाम करें और प्रभु श्री राम का ध्यान करें।
  • हनुमान जी के चित्र या मूर्ति के सामने दीपक (घी या तिल के तेल का) जलाएं।
  • अगर आप किसी विशेष मनोकामना के लिए पाठ कर रहे हैं, तो पाठ करने का संकल्प लें। संकल्प में अपनी मनोकामना और पाठ की संख्या बोलें।
  • शांत वातावरण में साफ आसान पर बैठकर पाठ शुरू करें
  • पाठ खत्म होने पर हनुमान जी को भोग (जैसे गुड़-चना या बूंदी) लगाएं।
  • हाथ जोड़कर अपनी मनोकामना बोलें और क्षमा प्रार्थना भी करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 बार बदलेगी राहु की चाल, नए साल से कुंभ समेत इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ
ये भी पढ़ें:कल से धनु राशि में सूर्य-मंगल, इन 3 राशियों की रौशन होगी किस्मत

हनुमान चालीसा पाठ के नियम

  1. हमेशा शुद्ध शरीर व मन से हनुमान चालीसा पढ़ें।
  2. स्नान करने के बाद ही पाठ शुरू करें।
  3. जमीन पर आसन बिछाकर बैठें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  4. पाठ करते समय आपका मुख पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए।
  5. बिना जल्दबाजी के, एक-एक चौपाई का अर्थ समझते हुए पाठ करें।
  6. पाठ करते समय मन को एकाग्र रखें और किसी भी प्रकार का नकारात्मक भाव मन में न लाने की कोशिश करें।
  7. पाठ के बाद क्षमा मांगना न भूलें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, रहेगी मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि
ये भी पढ़ें:दिसंबर का आखिरी प्रदोष व्रत कब है? जानें डेट, पूजा का मुहूर्त व उपाय

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!