Rahu Rashifal New Year horoscope Rahu movement change twice bring benefits to zodiacs including Aquarius horoscope 2 बार बदलेगी राहु की चाल, नए साल से कुंभ समेत इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2 बार बदलेगी राहु की चाल, नए साल से कुंभ समेत इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

Rahu Rashifal New Year horoscope 2026 : इस समय राहु ग्रह शनि की कुंभ राशि में विराजमान हैं। आने वाले नए साल में 2 बार राहु की चाल में बदलाव होगा, जिससे कुछ राशियों का गोल्डन पीरियड शुरू होने जा रहा है।

Mon, 15 Dec 2025 08:25 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2 बार बदलेगी राहु की चाल, नए साल से कुंभ समेत इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

Rahu Rashifal New Year horoscope: ज्योतिष की दृष्टि से राहु की चाल का खास महत्व है। हमेशा उलटी चाल में राहु का गोचर होता है। राहु का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर बेहद ही स्लो स्पीड में होता है। इस समय राहु ग्रह शनि की कुंभ राशि में विराजमान हैं। आने वाले नए साल में 2 बार राहु की चाल में बदलाव होगा, जिससे कुछ राशियों का अच्छा टाइम शुरू हो जाएगा तो कुछ राशियों के लिए समय मुश्किल साबित हो सकता है। साल 2026 में राहु की चाल में दो बार बदलाव देखने को मिलेगा। 2026 में राहु मकर राशि में और धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं 2026 में राहु की चाल बदलने से किन राशियों को फायदा हो सकता है-

2 बार बदलेगी राहु की चाल, नए साल से कुंभ समेत इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

मिथुन राशि

2026 में राहु की चाल बदलने से मिथुन राशि वालों को फलदायक परिणाम मिल सकते हैं।

आपको घर के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है।

बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए आपको नए मौके मिल सकते हैं।

इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें।

कोशिश करें कि वाद-विवाद में न उलझें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से धनु राशि में सूर्य-मंगल, इन 3 राशियों की रौशन होगी किस्मत
ये भी पढ़ें:2026 में इन राशियों पर होगी धन की वर्षा, रहेगी मां लक्ष्मी की शुभ दृष्टि

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए 2026 में राहु की चाल बदलना बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है।

इस दौरान आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा।

छात्रों के लिए विशेष तौर पर यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है।

कुछ लोग एजुकेशनल ट्रिप पर भी जा सकते हैं।

आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए 2026 में राहु की चाल बदलना शुभ माना जा रहा है।

कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।

सोशल तौर पर लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में आप सक्षम रहेंगे।

प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए मार्ग खुलते दिखेंगे।

आप अपने दोस्तों के भरपूर सहयोग से सभी मुश्किलें आसानी से पार कर लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 16 दिसंबर को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 15 से 21 दिसंबर तक का टाइम कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!