11 दिन में इन राशियों को मिलेगी बड़ी खबर, बुध का अस्त गोचर खूब देगा फायदा
Budh Rashifal Mercury Transit Budh Gochar 2026 : जब बुध अस्त होता है, तो वह कुछ विशेष स्थितियों में कुछ राशियों के लिए नेगेटिव प्रभाव को कम करने का काम करता है। ऐसे में आइए जानते हैं बुध के अस्त होने से किन राशियों को लाभ हो सकता है-

Budh Rashifal Mercury Transit Budh Gochar 2026 : बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जो समय-समय पर अस्त और उदय होते रहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, बुध इस समय अस्त अवस्था में गोचर कर रहे हैं। बुध का अस्त गोचर शनिवार के दिन 23 मई, 2026 को शाम में 08 बजकर 01 मिनट तक होगा। ज्योतिष शास्त्र में आमतौर पर ग्रहों का अस्त होना शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि ग्रह अपनी शक्ति खो देते हैं। लेकिन बुध के मामले में गणित थोड़ा अलग है। जब बुध अस्त होता है, तो वह कुछ विशेष स्थितियों में कुछ राशियों के लिए नेगेटिव प्रभाव को कम करने का काम करता है। ऐसे में आइए जानते हैं बुध के अस्त होने से किन राशियों को लाभ हो सकता है-
11 दिन में इन राशियों को मिलेगी बड़ी खबर, बुध का अस्त गोचर खूब देगा फायदा
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना मानसिक तनाव को कम करेगा। अगर आपके शत्रुओं या विरोधियों की वजह से काम अटक रहे थे, तो वे शांत हो जाएंगे। फालतू के खर्चों पर लगाम लगाएं। धन से जुड़ी चिंताओं में कमी आएगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए बुध धन और लाभ के भाव के स्वामी होते हैं। बुध के अस्त होने के दौरान आपकी एनर्जी बाहरी दुनिया के बजाय खुद के विकास पर केंद्रित होगी। किसी पुराने निवेश का विचार जो आपको परेशान कर रहा था, उसका सोल्यूशन मिल सकता है। जुबान की कड़वाहट कम होगी, जिससे परिवार में संबंध सुधरेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना सेहत की दृष्टि से राहतकारी साबित हो सकता है। अगर आप किसी कानूनी उलझन या प्रॉब्लम से जूझ रहे थे, तो उसमें नरमी आएगी। जो लोग रिसर्च या विज्ञान से जुड़े हैं, उनकी एकाग्रता बढ़ेगी।
मीन राशि
बुध के अस्त होने से घर-परिवार में चल रही बातचीत से जुड़ी प्रॉब्लम या छोटे-मोटे विवाद कम हो सकते हैं। पार्टनर के साथ जो बेवजह की बहस हो रही थी, उसमें शांति आएगी। यह समय सोच-विचार के लिए बहुत अच्छा रहेगा।
बुध अस्त होने पर सावधानी भी जरूरी
बुध बुद्धि, व्यापार और बातचीत के कारक हैं। इसलिए अस्त होने पर लाभ मिलने के बावजूद कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-
- जल्दबाजी में निर्णय न लें। भले ही मानसिक शांति मिले, लेकिन बड़े बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले दो बार सोचें।
- डॉक्यूमनेट्स की जांच करें। कागजी कार्यवाही में चूक हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।
- जुबान पर कंट्रोल रखें।
- बुध का अस्त होना उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है, जो बहुत ज्यादा तनाव में रहते हैं, क्योंकि यह दिमाग की गति को थोड़ा धीमा कर शांति प्रदान करता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन