Surya Rashifal Budh Gochar Shukra Horoscope Sun Transit Mercury Rashifal Venus lucky for these zodiacs in May 2026 15 मई से बदलेंगे इन राशियों के दिन, 2 राजयोग मिलकर देंगे जबरदस्त लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

15 मई से बदलेंगे इन राशियों के दिन, 2 राजयोग मिलकर देंगे जबरदस्त लाभ

Surya Rashifal Budh Gochar Shukra  : ग्रहों की चाल से अनुसार इस महीने बुधादित्य योग, और लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होने जा हा है। ये संयोग अत्यंत फायदेमंद माना जा रहा है, जिससे कुछ राशियों की अचानक से किस्मत चमक सकती है। 

Tue, 12 May 2026 04:44 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
15 मई से बदलेंगे इन राशियों के दिन, 2 राजयोग मिलकर देंगे जबरदस्त लाभ

Surya Rashifal Budh Gochar Shukra: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति से शुभ योगों का निर्माण होता है। कुछ योगों का निर्माण बेहद लाभकारी माना जाता है। ग्रहों की चाल से अनुसार इस महीने बुधादित्य योग, और लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होने जा हा है। ये संयोग अत्यंत फायदेमंद माना जा रहा है। इस समय मेष राशि में सूर्य और बुध मिलकर बुधादित्य योग बना रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 15 मई के दिन सूर्य और बुध वृषभ राशि में प्रवेश कर बुधादित्य योग बनाएंगे। इसके बाद 29 मई के दिन मिथुन राशि में बुध प्रवेश कर शुक्र के साथ युति करेंगे और लक्ष्मी नारायण योग बनाएंगे। ऐसे में मई के महीने में वृषभ राशि में बुधादित्य योग और मिथुन राशि में लक्ष्मी नारायण योग बनने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है।

15 मई से बदलेंगे इन राशियों के दिन, 2 राजयोग मिलकर देंगे जबरदस्त लाभ

बुधादित्य योग से किन राशियों को होगा लाभ?

  • वृषभ राशि- यह योग आपकी अपनी ही राशि में बनेगा। आपको समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। सरकारी काम जो लंबे समय से अटके थे, वे पूरे होंगे और आपकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत तेज हो जाएगी।
  • सिंह राशि- आपके कार्यक्षेत्र में जबरदस्त तरक्की के संकेत हैं। प्रमोशन या नई नौकरी मिलने की प्रबल संभावना रहेगी।
  • कन्या राशि- बुध आपकी राशि का स्वामी है। वृषभ में सूर्य के साथ इसकी युति आपके भाग्य को जगाएगी। धार्मिक यात्राओं और शिक्षा के लिए यह समय वरदान साबित होगा।
  • वृश्चिक राशि- व्यापार में बड़ा मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 मई से इन राशियों के जीवन में धन ही धन, शुक्र गोचर करेंगे मिथुन राशि में
ये भी पढ़ें:138 दिनों तक शनि चलेंगे वक्री चाल, इन 4 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव

लक्ष्मी नारायण योग से किन राशियों को होगा लाभ?

  • मिथुन राशि- यह योग आपके लग्न भाव में बनेगा। आपकी वाणी में मधुरता होगी। अगर आप मार्केटिंग, मीडिया, या लेखन के क्षेत्र में हैं, तो आप बहुत नाम कमा सकते हैं। धन संचय में आसानी होगी।
  • तुला राशि- शुक्र आपकी राशि का स्वामी है। मिथुन में बुध के साथ इसकी युति आपको अचानक धन लाभ करा सकती है। आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी।
  • कुंभ राशि- यह योग आपके प्रेम और संतान भाव को प्रभावित करेगा। जो लोग क्रिएटिव फील्ड (डिजाइनिंग, म्यूजिक, एक्टिंग) में हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट या पुराने निवेश से लाभ होगा।
  • धनु राशि- आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। अगर कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो शुक्र-बुध की यह युति आपको सफलता का मार्ग दिखाएगी।

वृषभ राशि में बुधादित्य योग कैसे बनेगा?

जब सूर्य और बुध एक ही राशि में युति करते हैं, तो बुधादित्य योग बनता है। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है, जो सूर्य और बुध दोनों के साथ मित्रवत व्यवहार रखता है।

मिथुन राशि में लक्ष्मी नारायण योग कैसे बनेगा?

जब बुध और शुक्र की युति एक ही राशि में होती है, तो इससे लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है। मिथुन राशि बुध की अपनी राशि है, इसलिए यहां यह योग अत्यंत शक्तिशाली हो जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 मई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:इस सप्ताह इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, सूर्य, शुक्र, बुध की चाल देगी फायदा
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!