Guru Rashifal 2026 Guru Gochar se in rashiyo ke liye acche din Jupiter Transit Horoscope Guru in Pushya Nakshatra 16 दिन बाद से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शनि के नक्षत्र में गुरु गोचर से चमकेगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

16 दिन बाद से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शनि के नक्षत्र में गुरु गोचर से चमकेगा भाग्य

Guru Rashifal 2026 Guru Gochar: कुछ ही दिनों में भाग्य और संतान के कारक गुरु पुष्य नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि माने जाते हैं। गुरु के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

Tue, 2 June 2026 08:59 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
16 दिन बाद से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शनि के नक्षत्र में गुरु गोचर से चमकेगा भाग्य

Guru Rashifal 2026 Guru Gochar : गुरु का गोचर हर एक राशि के लिए खास महत्व रखता है। गुरु ग्रह धीमी चाल चलते हुए आज के दिन कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब गुरु जल्द ही अपना नक्षत्र परिवर्तन भी करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस समय गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में भाग्य और संतान के कारक गुरु पुष्य नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। 18 जून के दिन रात में 9 बजकर 32 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में गुरु गोचर करेंगे। शनि के नक्षत्र में 18 अगस्त तक गुरु ग्रह विराजने वाले हैं। ऐसे में गुरु के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों को पॉजिटिव खबर मिल सकती है। आइए जानते हैं शनि के पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर किन राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन लेकर आ रहा है-

16 दिन बाद से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, शनि के नक्षत्र में गुरु गोचर से चमकेगा भाग्य

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का ये नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

शनि के पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर धनु राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है। बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए आपको नए मौके मिल सकते हैं। छात्रों के लिए विशेष तौर पर यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए मार्ग खुलते दिखेंगे। पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाले हैं।

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का ये नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि के पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर लाभदायक माना जा रहा है। इस दौरान आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में आप सक्षम रहेंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। प्रमोशन के नए अवसर मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल 2 जून: आज इन 4 राशियों की अच्छी होगी कमाई, ये राशियां करें खर्च कम
ये भी पढ़ें:कल से बुध गोचर राहु के नक्षत्र में, 10 जून तक इन राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु का ये नक्षत्र परिवर्तन कैसा रहेगा?

शनि के पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। आपको घर के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें। आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। आप अपने दोस्तों के भरपूर सहयोग पाएंगे। कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में इन राशियों का चमकेगा भाग्य, शुक्र, मंगल, सूर्य, बुध, गुरु गोचर से महालाभ
ये भी पढ़ें:5 महीने तक इन राशियों के जीवन में पैसा ही पैसा, गुरु कर्क गोचर कर देंगे लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!