Yogini Ekadashi 2025 Date Do these upay for money gain on Yogini Ekadashi Upay Dhan योगिनी एकादशी पर करें ये उपाय, बढ़ेगी सुख-संपदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

योगिनी एकादशी पर करें ये उपाय, बढ़ेगी सुख-संपदा

Yogini Ekadashi 2025: हर साल आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन योगिनी एकादशी का व्रत-पूजन किया जाता है। योगिनी एकादशी के दिन कुछ उपायों को करने से आर्थिक दिक्कतों को दूर किया जा सकता है।

Wed, 18 June 2025 10:59 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
योगिनी एकादशी पर करें ये उपाय, बढ़ेगी सुख-संपदा

Yogini Ekadashi 2025 Upay: योगिनी एकादशी भगवान श्री हरि विष्णु जी को समर्पित है। हर साल आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को ही योगिनी एकादशी के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु की आराधना करने से पापों से मुक्ति मिल सकती है। योगिनी एकादशी के दिन कुछ उपायों को करने से आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के साथ जीवन में सुख-संपदा भी बढ़ा सकते हैं।

योगिनी एकादशी पर करें ये उपाय, बढ़ेगी सुख-संपदा

1- योगिनी एकादशी पर श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करना पुण्यदायक माना जाता है।

2- अगर आपके वैवाहिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनी हुई है और दिन-ब-दिन क्लेश होता रहता है तो योगिनी एकादशी के दिन मां तुलसी की पूजा करें। इस दिन लक्ष्मी माता और तुलसी माता को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें।

3- योगिनी एकादशी पर दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए अपने जीवन की सभी मुश्किलों को दूर करने के लिए योगिनी एकादशी के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन कराएं।

4- अगर आप आर्थिक दिक्कतों से परेशान हैं तो योगिनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में विष्णु भगवान की पूरी श्रद्धा के साथ विधिवत उपासना करें और 1 पान के पत्ते में ॐ विष्णवे नमः लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित कर दें। अगले दिन इस पत्ते को पीले रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें।

5- योगिनी एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु जी का पंचामृत से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपके कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें दूर होंगी और आपको अपनी स्किल्स दिखाने के नए मौके भी मिलेंगे।

6- योगिनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने और परिक्रमा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर की जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगिनी एकादशी कब? जानें योगिनी एकादशी की व्रत व पूजन-विधि
ये भी पढ़ें:12 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, गुरु गोचर से लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!