1/8वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के ईशान कोण पर मनी प्लांट को कभी भी नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि अगर इस दिशा में मनी प्लांट लगाया जाए तो इससे कर्जे की स्थिति बन सकती है। ऐसी स्थिति भी बन सकती है कि घर का ज्यादातर पैसा बीमारियों में ही निकल जाए। ऐसे में इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से हमेशा बचना चाहिए।

डेकॉर के नाम पर लोग बाथरूम के पास मनी प्लांट रख देते हैं। हालांकि वास्तु के हिसाब से ये तरीका सही नहीं है। मनी प्लांट को शुक्र से जोड़कर देखा जाता है। वहीं बाथरुम राहु का प्रतीक होता है। ऐसे में माना जाता है कि बाथरूम के पास इसे रखने से पैसों का सोर्स खत्म होने लगता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में मनी प्लांट लगाने से परहेज करना चाहिए। मनी प्लांट ऐसी जगह तो बिल्कुल नहीं होना चाहिए जिस ओर आप सोते हैं। माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के बीच खूब लड़ाई होती है। सिरहाने की ओर गलती से भी मनी प्लांट ना लगाएं नहीं तो जिंदगी में तनाव बढ़ता ही जाएगा।

इस सवाल को लेकर भी ज्यादातर लोग कन्फ्यूज ही रहते हैं। वास्तु के अनुसार इसे घर की दीवार के बाहर या फिर गार्डेन वाले खुले एरिया में लगाना बेहतर होता है। तो ऐसे में मुख्यद्वार के पास आप इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं।

मनी प्लांट को लेकर कई तरह के मिथ भी हैं। कई लोगों का मानना है कि मनी प्लांट कहीं भी रखो ये सकारात्मक रिजल्ट ही देगी लेकिन ऐसा नहीं है। वास्तु अनुसार मनी प्लांट को कभी भी अंधेरी जगह नहीं रखना चाहिए। ये आपकी आर्थिक तंगी की वजह बन सकता है।

अगर आपने मनी प्लांट लगाया है तो ध्यान रखें कि इसकी बेलें जमीन को ना छू रही हो। अगर ऐसा होता है तो माना जाता है कि इससे घर में वास्तु दोष लगता है। ऐसे में घर में बरकत नहीं आती है और पैसों की दिक्कत हमेशा बनी रहती है।

अगर आपके मनी प्लांट की पत्तियां सूख गई है या फिर पीली पड़ गई हैं तो उन्हें तुरंत वहां से हटा दें। माना जाता है कि ऐसी पत्तियां घर में नेगेटिविटी फैलाती हैं। समय-समय पर इनकी सफाई जरूर करते रहें।

मनी प्लांट घर में बरकत तो ले आता है लेकिन इसे रखने और संभालने से जुड़े सही नियमों का पता होना जरूरी नहीं तो नेगेटिविटी को बढ़ावा देता है। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
