vastu tips money plant milk water remedy benefits financial growth and prosperity at home Vastu Tips: मनी प्लांट के पानी में मिला दें ये 1 चीज, सोने की तरह चमकेगी किस्मत, होगी पैसों की बरसात
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: मनी प्लांट के पानी में मिला दें ये 1 चीज, सोने की तरह चमकेगी किस्मत, होगी पैसों की बरसात

Vastu Tips: मनी प्लांट के पानी में मिला दें ये 1 चीज, सोने की तरह चमकेगी किस्मत, होगी पैसों की बरसात

अगर आपके घर में मनी प्लांट हैं तो आज ही वास्तु का ये उपाय करें। इससे ना सिर्फ घर में बरकत आएगी बल्कि सारी नेगेटिव एनर्जी आपसे दूर हो जाएगी। इसके लिए बस आपको मनी प्लांट के पानी में एक चीज मिलानी है।

Garima SinghSun, 26 April 2026 11:24 AM
1/8

वास्तु शास्त्र का सुपरहीरो है मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को काफी पावरफुल बताया गया है। दिखने में सिंपल सा ये पौधा ना सिर्फ घर की सुंदरता में चार चांद लगाता है बल्कि सुख-समृद्धि भी लेकर आता है। इसे पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना गया है। इसकी मौजूदगी से पैसों की दिक्कत खत्म होती है और घर का माहौल भी शांत रहता है।

2/8

मनी प्लांट का चमत्कारी उपाय

अगर आपके घर में मनी प्लांट है तो उसके पानी में थोड़ा सा दूध मिला दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ये छोटा सा उपाय आपकी किस्मत चमका सकता है क्योंकि इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है। इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी और फिर घर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी।

3/8

घर में आती है बरकत

वास्तु शास्त्र के हिसाब से दुध शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक होता है। जब आप मनी प्लांट में थोड़ा सा दूध मिला देंगे तो इससे मनी एनर्जी एक्टिव हो जाएगी। इसके बाद घर में बरकत के साथ-साथ खुशियों की एंट्री होने लगेगी। ये उपाय घर से सारी आर्थिक दिक्कतों को दूर कर देता है।

4/8

पानी में दूध मिलाने का सही तरीका

अब जान लेते हैं कि मनी प्लांट वाला ये उपाय कैसे करना है? जब आप हफ्ते भर में मनी प्लांट का पानी बदलते हैं या पानी डालते हैं तो उसमें 1-2 चम्मच दूध भी मिला दें। यहां पर ध्यान ये रखना है कि पानी में दूध ज्यादा नहीं मिलाना है। ये ना सोचें कि ज्यादा दूध मिलाने से बरकत उतने ही गुना बढ़ेगा। इससे आपका पौधा ही खराब हो जाएगा। इस वजह से पानी में दूध सिर्फ 1 या 2 चम्मच ही डालें।

5/8

मनी प्लांट रखने की सही दिशा

इस चीज को लेकर अक्सर लोग कन्फ्यूज होते हैं कि आखिर मनी प्लांट को किस दिशा में रखा जाए? नियम के हिसाब से मनी प्लांट को रखने के लिए दक्षिण-पूर्व की दिशा सबसे शुभ मानी जाती है। वास्तु के अनुसार ये दिशा धन की देवी लक्ष्मी की होती है। ऐसे में इस दिशा में मनी प्लांट को रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

6/8

इस दिशा में ना रखें मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर मनी प्लांट को गलत दिशा में रख दिया जाए तो ये नेगेटिव असर भी डाल सकता है। नियम के हिसाब से इसे कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में ना रखें। माना जाता है कि ऐसा करने से पैसों की दिक्कत बढ़ सकती है।

7/8

इस गलती से होगी पैसों की तंगी

मनी प्लांट से जुड़ी ये गलती अक्सर लोग करते हैं। वास्तु के अनुसार मनी प्लांट को जमीन पर कभी भी फैलने ना दें। वहीं इसकी सूखी और पीली पत्तियों को समय-समय पर हटाते रहें। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो ये बरकत लाने की बजाय घर में सिर्फ नेगेटिविटी को ही बढ़ाएगा। साथ ही इससे आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ेगा।

8/8

नोट

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)