रत्नशास्त्र: हीरे से जागती है इस राशि की सोई हुई तकदीर, लव लाइफ की परेशानी भी होती है दूर
Gemstone for Libra: तुला राशि वालों का ग्रह स्वामी वैसे तो शुक्र होता है। ऐसे में इनकी जिंदगी में शानो शौकत की कोई कमी नहीं होती है। अगर कुंडली में शुक्र कमजोर होता है तो इनके लिए हीरा और एक और रत्न पहनना शुभ होता है।

हमारी जिंदगी पर ग्रहों का खूब प्रभाव पड़ता है। कुछ-कुछ दिन पर जब ग्रहों की चाल बदलती है तो हमारी जिंदगी में भी उसका असर दिखता है। इस असर को ही कम करने के लिए रत्नशास्त्र में कई उपाय दिए गए हैं। शास्त्र के हिसाब से हर राशि के लिए कुछ ना कुछ ऐसे रत्न बताए गए हैं, जिससे जिंदगी थोड़ी आसान बन जाती है। इन रत्नों के चलते ग्रहों का प्रभाव थोड़ा कम देखने को मिलता है। आज बात करेंगे तुला राशि वालों की। राशिचक्र में तुला सातवें नंबर पर होता है। इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। तुला राशि वालों की जिंदगी में धन-दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं होती है लेकिन इनकी जिंदगी में फिर भी खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर इस राशि के लिए कौन सा रत्न सबसे बेहतरीन माना गया है।
हीरे से खुलती है किस्मत
रत्न शास्त्र के हिसाब से तुला राशि वालों के लिए हीरा सबसे सही रत्न होता है। अगर तुला राशि वालों की कुंडली में किसी वजह से शुक्र कमजोर होता दिखता है तो उन्हें हीरे की अंगूठी पहननी चाहिए। इससे उनकी जिंदगी में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। साथ ही तुला राशि वालों की लवलाइफ में अगर किसी भी तरह की दिक्कत आ रही है तो वो भी दूर हो जाएगी। हीरे की जगह ऑप्शन में आप जरकन की अंगूठी भी ले सकते हैं। ये भी काफी हद तक शुक्र की स्थिति को मजबूत करता है।
इस रत्न से भी होता है फायदा
तुला राशि वालों के लिए ओपल भी अच्छा ऑप्शन है। ओपल जेमस्टोन की मदद से तुला राशि वालों की जिंदगी में आ रहे उतार-चढ़ाव काफी हद तक कम होते हैं। ऐसे में ओपल को भी पहनने से तुला राशि वाले की कुंडली के विपरीत ग्रह धीरे-धीरे साथ देने लगते हैं। ऐसे में तुला राशि वालों के लिए हीरा और ओपल पहनना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए रत्नशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन