रत्नशास्त्र: मोती पहन सकते हैं कुंभ राशि वाले लोग? जानें किन राशियों पर पड़ता है बुरा प्रभाव
रत्नशास्त्र में मोती का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्र के हिसाब से मोती को हमेशा राशि के अनुसार ही पहनना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि क्या कुंभ राशि वाले जातक इसे पहन सकते हैं? साथ ही जानेंगे कि कौन-कौन सी राशियों को मोती जरूर धारण करना चाहिए?

रत्नशास्त्र के जरिए अलगअ-अलग रत्नों के बारे में बताया गया है। कुछ ऐसे रत्न हैं जिनका प्रभाव हमारे ऊपर जल्दी ही दिखने लगता है। इनमें से एक है मोती। शास्त्र में मोती को काफी शक्तिशाली माना गया है। छोटा सा दिखने वाला ये रत्न वो काम कर जाता है जो अच्छे अच्छे नहीं कर पाते हैं। बता दें कि मोती का संबंध चंद्रमा से होता है। ऐसे में इसे वो लोग पहनते हैं जिसे अपनी कुंडली में चंद्रमा ग्रह को मजबूत करना होता है। अगर इसे अनुकूल राशि के लोग नहीं पहनते हैं तो ये गलत परिणाम भी देता है। बता दें कि मोती ऐसा रत्न है जिसे हर कोई धारण करना चाहता है लेकिन इसे राशि के अनुसार ही पहनना चाहिए। आज जानते हैं कि क्या कुंभ राशि वाले इस रत्न को धारण कर सकते हैं?
कुंभ राशि और मोती
रत्नशास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से कुंभ राशि के लोग मोती नहीं पहन सकते हैं। अगर वो ऐसा करते हैं तो इसका लाभ मिलने की बजाए जिंदगी में कष्ट ही आते हैं। दरअसल कुंभ राशि के जातकों का ग्रह स्वामी शनि ग्रह है। शनि और चंद्रमा की आपस में नहीं बनती है। दोनों के बीच शत्रुता का भाव होता है। ऐसे में कुंभ राशि वालों को मोती से बनी हर एक चीज से दूर ही रहना चाहिए। बता दें कि अगर गलती से भी कुंभ राशि वाले मोती धारण करते हैं तो इनके करियर पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। साथ में तनाव भी खूब होने लगता है। शास्त्र के हिसाब से कुंभ के अलावा मकर, वृषभ और तुला राशि के जातकों को मोती नहीं पहनना चाहिए।
इन लोगों को सूट करता है मोती
शास्त्र के अनुसार कुल 4 राशियों के लिए मोती किसी वरदान से कम नहीं होता है। ये चार राशियां हैं- मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन। मोती पहनने से पहले अपनी कुंडली को एक बार ज्योतिषी को जरूर दिखाना चाहिए। दरअसल कुंडली में अगर नीच का चंद्रमा होता है तो मोती पहनने से मना किया जाता है। साथ ही अगर किसी शख्स की कुंडली में अगर चंद्रमा शनि और राहु के साथ होता है तो ऐसे लोगों को भी मोती पहनने की मनाही होती है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए रत्नशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन