Gemology These gemstones bring success in career and business know rules before wearing them रत्न शास्त्र: व्यापार में तरक्की दिलाते हैं ये रत्न, पहनने से पहले जान लें नियम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

रत्न शास्त्र: व्यापार में तरक्की दिलाते हैं ये रत्न, पहनने से पहले जान लें नियम

रत्न शास्त्र के मुताबिनक कुल 9 मुख्य रत्न और 84 उपरत्न होते हैं। इसमें से कुछ रत्न ऐसे होते हैं यदि उन्हें नियम और सही तरीके से धारण किया जाए तो करियर, व्यापार, धन और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। हालांकि कोई भी रत्न बिना ज्योतिषीय सलाह के नहीं पहनना चाहिए।

Thu, 29 Jan 2026 06:02 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
रत्न शास्त्र: व्यापार में तरक्की दिलाते हैं ये रत्न, पहनने से पहले जान लें नियम

रत्न शास्त्र के मुताबिनक कुल 9 मुख्य रत्न और 84 उपरत्न होते हैं। इसमें से कुछ रत्न ऐसे होते हैं यदि उन्हें नियम और सही तरीके से धारण किया जाए तो करियर, व्यापार, धन और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। हालांकि कोई भी रत्न बिना ज्योतिषीय सलाह के नहीं पहनना चाहिए। क्योंकि गलत तरीके से पहना रत्न अशुभ फल देता है। ऐसे में आज हम आपको 3 ऐके रत्न के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें धारण करने से खासकर व्यापार और करियर में काफी तरक्की होती है।

पन्ना रत्न
रत्न शास्त्र के अनुसार पन्ना काफी प्रभावशाली माना जाता है। इस रत्न संबंध बुध ग्रह से होता है। बुध को बुद्धि, वाणी, शिक्षा और व्यापार का कारक माना गया है। इस सही तरीके से पहना जाए, तो करियर और व्यापार में खूब तरक्की होती है। इसे बुधवार के दिन पहनना काफी शुभ माना जाता है। साथ ही इस रत्न को सोना या चांदी में जड़वाकर छोटी उंगली में पहनना शुभ माना जाता है। धारण करने से पहले मंत्र जाप और शुद्धिकरण की विधि अपनानी चाहिए।

मूगां रत्न
मूंगा रत्न पहनने से भी व्यापार में काफी तरक्की होता है। यह रत्न मंगल ग्रह से जुड़ा होता है। ये रत्न आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। जिन लोगों का मंगल कमजोर होता है, उन्हें करियर में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। मूंगा पहनने से निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है। अगर आप सही समय पर सही निर्णय लेते हैं, तो करियर और व्यापार दोनों में खूब सफलता प्राप्त होती है। इसे मंगलवार के दिन सोने, चांदी या तांबे में जड़वाकर पहनना शुभ माना जाता है। पुरुषों को यह रत्न दाएं हाथ की अनामिका में पहनना चाहिए। जबकि महिलाएं बाएं हाथ की अनामिका में पहन सकती है।

जेड रत्न
जेड रत्न पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है और सही-गलत की पहचान करने की क्षमता मजबूत होती है। यह रत्न आपके करियर में खूब तरक्की दिलाता है। साथ ही, इससे पर्सनैलिटी में निखार आता है और व्यक्ति ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करता है। इसे धारण करने से आय के साधनों में वृद्धि होती है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है। बुद्धि का विकास भी होता है। साथ ही काम में एकाग्रता भी लाती है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: किन लोगों को पहनना चाहिए मोती रत्न, धारण करने से पहले जान लें नियम
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: पढ़ाई में सफलता का द्वार खोलता है यह रत्न, जानिए पहनने के नियम
ये भी पढ़ें:धन और भाग्य में वृद्धि करता है यह रत्न, पर धारण करने से पहले जान लें नियम
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: नीलम रत्न पहनकर भूलकर भी ना करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है कष्ट
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: पुखराज की अंगूठी किस हाथ की उंगली में पहननी चाहिए? जानिए नियम
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: बेहद पॉवरफुल है ये 4 रत्न, पहनते ही खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!