Gemology This gemstone opens the door to success in studies know rules before wearing it रत्न शास्त्र: पढ़ाई में सफलता का द्वार खोलता है यह रत्न, पहनने से पहले जान लें नियम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

रत्न शास्त्र: पढ़ाई में सफलता का द्वार खोलता है यह रत्न, पहनने से पहले जान लें नियम

ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह का संबंध किसी न किसी रत्न से होता है और वैसे ही हर रत्न का किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। कुछ रत्न ऐसे होते हैं जिन्हें पहनने से पढ़ाई और बुद्धि का विकास होता है। यह रत्न है पन्ना। इसे विद्या, बुद्धि और मानसिक शांति प्रदान करने वाला रत्न माना जाता है।

Sat, 24 Jan 2026 06:18 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
रत्न शास्त्र: पढ़ाई में सफलता का द्वार खोलता है यह रत्न, पहनने से पहले जान लें नियम

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह का संबंध किसी न किसी रत्न से होता है और वैसे ही हर रत्न का किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। कुछ रत्न ऐसे होते हैं जिन्हें पहनने से पढ़ाई और बुद्धि का विकास होता है। यह रत्न है पन्ना। इसे विद्या, बुद्धि और मानसिक शांति प्रदान करने वाला रत्न माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, यह बुध ग्रह से जुड़ा होता है, जो ज्ञान और संचार का प्रतीक है। चलिए जानते हैं इससे पहनने की सही नियम और फायदे क्या-क्या हैं?

कब और किसे पहनना चाहिए
ज्योतिषियों की मानें, तो जिन लोगों की कन्या और मिथुन राशि है, वो अपनी जन्मकुंडली दिखाकर पन्ना धारण कर सकते हैं। वहीं अगर कुंडली में बुध ग्रह उच्च का या सकारात्मक स्थित हैं तो भी पन्ना धारण कर सकते हैं। वहीं कुंडली के पंचम, लग्न और नवम स्थान में मिथुन या कन्या राशि है तो भी पन्ना पहन सकते हैं। एक्टिंग व मॉडलिंग से जुड़े जातकों को भी पन्ना पहनने की सलाह दी जाती है।

पहनने की विधि
- पन्ना धारण करने का सबसे उचित समय शुक्ल पक्ष के बुधवार को सूर्योदय के बाद माना गया है।
- इस दिन सूर्योदय होने के बाद अंगूठी को दूध, गंगा जल, शहद और शक्कर से शुद्ध करना चाहिए।
- इसके बाद धूप दिखाएं और बुध देव से प्रार्थना करें।
- फिर ॐ बू बुधाय नम: का जाप करने के बाद अंगूठी को विष्णु जी के चरणों से स्पर्श कराकर कनिष्का में धारण करें।
- अगर बुध ग्रह कुंडली में कमजोर है या अशुभ स्थिति में है, तो इसे न पहनें।
- ज्योतिषी की सलाह के बिना पन्ना धारण करना नुकसानदेह हो सकता है।

फायदे
- पन्ना पहनने से मन की चंचलता कम होती है और पढ़ाई में मन लगता है।
- जिन लोगों को याद करने में समस्या है, तो इसे धारण करने पर याददाश्त में सुधार हो सुधार हो सकता है।
- पन्ना पहनने से बौद्धिक क्षमता बढ़ता है और विचारों से नकारात्मकता दूर हो जाती है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धन और भाग्य में वृद्धि करता है यह रत्न, पर धारण करने से पहले जान लें नियम
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: पुखराज की अंगूठी किस हाथ की उंगली में पहननी चाहिए? जानिए नियम
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: बेहद पॉवरफुल है ये 4 रत्न, पहनते ही खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!