Gemology Who should wear a pearl gemstone Know the rules before wearing it रत्न शास्त्र: किन लोगों को पहनना चाहिए मोती रत्न, धारण करने से पहले जान लें नियम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

रत्न शास्त्र: किन लोगों को पहनना चाहिए मोती रत्न, धारण करने से पहले जान लें नियम

ज्योतिष के मुताबिक, मोती रत्न उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, जिनकी कुंडली में चंद्र कमजोर होता है। जिन लोगों को मानसिक तनाव रहता है, या खूब टेंशन लेते हैं, तो उनके लिए मोती अच्छा माना जाता है।

Mon, 26 Jan 2026 06:53 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
रत्न शास्त्र: किन लोगों को पहनना चाहिए मोती रत्न, धारण करने से पहले जान लें नियम

रत्न शास्त्र में कई प्रभावशाली रत्न का जिक्र मिलता है। वैसे मुख्य रूप से 9 रत्न हैं, जिनमें मोती एक महत्वपूर्ण रत्न है। सफेद मोती को पर्ल भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इसका संबंध चंद्र ग्रह से माना जाता है। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। अगर किसी की लाइफ में ज्यादा टेंशन, ओवरथिंकिंग या इमोशनल अप-डाउन रहता है, तो मोती रत्न उसे बैलेंस करने में मदद करता है। माना जाता है कि मोती पहनने से मन शांत रहता है और सोच पॉजिटिव होती है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि मोती रत्न किन लोगों को पहनना चाहिए और इसे धारण करने का नियम क्या है?

ज्योतिष के मुताबिक, मोती रत्न उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, जिनकी कुंडली में चंद्र कमजोर होता है। जिन लोगों को मानसिक तनाव रहता है, या खूब टेंशन लेते हैं, तो उनके लिए मोती अच्छा माना जाता है। इसके अलावा मोती रत्न कर्क, वृश्चिक, मीन और कुछ मामलों में मेष राशि वालों के लिए पहनना काफी शुभ होता है। इसके अलावा जो लोग गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाते, नींद की समस्या से जूझ रहे हैं या हमेशा बेचैनी महसूस करते हैं, उन्हें भी मोती फायदा दे सकता है।

मोती पहनने से अन्य फायदे

- मोती मन को ठंडक देने वाला रत्न माना जाता है।

- यह तनाव, चिंता और बेचैनी को कम करने में मदद करता है।

- मोती पहनने से बोलने का तरीका भी अच्छा होता है। इससे रिश्तों में सुधार देखने को मिलता है।

- मोती त्वचा से जुड़ी दिक्कतों में भी मददगार माना जाता है।

- इससे स्किन में नेचुरल ग्लो आता है।

मोती पहनने का सही तरीका

- मोती हमेशा असली पहनना चाहिए। साथ ही किसी जानकार ज्योतिषि से परामर्श लेकर ही पहनें।

- इसे चांदी की अंगूठी में जड़वाकर दाहिने हाथ की छोटी उंगली में पहनना चाहिए।

- पहनने से पहले मोती को गंगाजल और कच्चे दूध से साफ किया जाता है।

- इसके बाद 'ॐ सोमाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करके इसे पहनना शुभ माना जाता है।

- मोती पहनने के लिए सोमवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है, खासकर सुबह का समय।

ना करें ये गलतियां

- कभी भी टूटा, दागदार या नकली मोती ना पहनें।

- मोती बहुत सॉफ्ट होता है, इसलिए इसे केमिकल, साबुन या परफ्यूम से दूर रखें।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: पढ़ाई में सफलता का द्वार खोलता है यह रत्न, जानिए पहनने के नियम
ये भी पढ़ें:धन और भाग्य में वृद्धि करता है यह रत्न, पर धारण करने से पहले जान लें नियम
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: नीलम रत्न पहनकर भूलकर भी ना करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है कष्ट
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: पुखराज की अंगूठी किस हाथ की उंगली में पहननी चाहिए? जानिए नियम
ये भी पढ़ें:रत्न शास्त्र: बेहद पॉवरफुल है ये 4 रत्न, पहनते ही खुल जाएंगे तरक्की के रास्ते
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!