गंगा दशहरा: 25 मई को मेष से लेकर मीन राशि वाले जरूर करें इन चीजों का दान, घर आएगी शुभता
Ganga dussehra par kya daan karna chahie: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गंगा दशहरा पर कुछ चीजों का दान शुभ फलदायी माना जाता है। जानें गंगा दशहरा पर मेष से लेकर मीन राशि वालों को क्या दान करना चाहिए।

Ganga dussehra 2026 Par Kya Daan Karna Chaiye: हिंदू धर्म में गंगा दशहरा पर्व का अत्यधिक महत्व है। मान्यता है कि इस पावन दिन ही मां गंगा स्वर्ग लोक से धरती पर अवतरित हुई थीं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल गंगा दशहरा 25 मई 2026 को मनाया जाएगा। इस साल गंगा दशहरा पर अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) का संयोग इसका महत्व कई गुना बढ़ रहा है। मान्यता है कि गंगा दशहरा पर राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करने से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है।
जानें गंगा दशहरा पर मेष से लेकर मीन राशि वाले किन चीजों का दान करें-
1. मेष राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए गुड़, लाल वस्त्र और मसूर की दाल का दान लाभकारी माना जाता है।
2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए सफेद वस्त्र, चीनी और चावल आदि का दान शुभ माना जाता है।
3. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए हरी मूंग की दाल और मौसमी फलों का दान लाभकारी माना जाता है।
4.कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए चांदी से बनी कोई वस्तु या दूध आदि का दान शुभ माना जाता है।
5. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए गेहूं, गुड़ व तांबा आदि का दान शुभ फलदायी माना जाता है।
6. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए गंगा दशहरा पर हरी सब्जियां और साबुत मूंग की दाल का दान करना शुभ माना जाता है।
7.तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए गंगा दशहरा पर मिश्री, इत्र व सफेद वस्त्र आदि का दान शुभ माना जाता है।
8. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए लाल वस्त्र, तांबे के बर्तन और शहद आदि का दान लाभकारी माना जाता है।
9. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए गंगा दशहरा पर पीली दाल व पीले वस्त्र का दान शुभ माना जाता है।
10. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए सरसों का तेल, काले वस्त्र, काले तिल और लोहे के बर्तन का दान शुभ माना जाता है।
11. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को गंगा दशहरा पर कंबल और जूते-चप्पल आदि का दान करने शुभ फल मिलने की मान्यता है।
12. मीन राशि- मीन राशि वालों को चने की दाल, पीले फल, वस्त्र और पीले रंग की मिठाई का दान करना चाहिए।




साइन इन