फेंगशुई टिप्स: घर से इन 4 चीजों को बाहर करते ही खत्म होंगे कलेश, नेगेटिविटी दूर होते ही बनेंगे सारे काम
फेंगशुई के अनुसार घर में रखी हुई हर एक चीज हमारी जिंदगी पर गहरा असर डालती हैं। ऐसे में ये जान लेना जरूरी है कि आखिर हमें घर के अंदर किन-किन चीजों को नहीं रखना है ताकि सब कुछ सही हो।

वास्तु शास्त्र की तरह ही फेंगशुई में आसपास की एनर्जी को सही करने के उपाय बताए जाते हैं। कई लोग इन दोनों के बीच के अंतर को समझ नहीं पाते हैं लेकिन ये दोनों ही एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। फेंगशुई के अनुसार घर में हमारे आसपास रखी हुई हर एक चीज माहौल पर गहरा असर डालती है। सिर्फ माहौल नहीं बल्कि मन पर भी इसका प्रभाव साफ तौर पर देखा जाता है। इसी वजह से कई बार ऐसा होता है कि जब घर में फालतू का सामान इकट्ठा करने लगे तो मन भारी-भारी सा रहने लगता है। आम तौर पर ऐसा कई लोगों के साथ होता है कि बिना बात के ही चिड़चिड़ापन होने लगता है और घर में हमेशा कलेश भी होते रहते हैं।
फेंगशुई में यही बताया गया है कि समय-समय पर घर में पड़ी हुई कुछ चीजों को हटाते रहना चाहिए जो हमारे काम की बिल्कुल भी नहीं हैं और ऊपर से ये खराब भी हो। ऐसा करते ही हमारे आसपास की एनर्जी में तुरंत बदलाव होता है और चीजें सुधरनी शुरू हो जाती हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर घर में किन चीजों के रहने से कलेश जैसी स्थिति बनती है और इन्हें समय रहते बाहर कर देना चाहिए।
घर में शांति लाने के लिए बाहर कर दें ये 4 चीजें-
टूटी हुई घड़ी को करें बाहर
फेंगशुई के हिसाब से टूटी हुई घड़ी हमारा समय खराब देती है। ऐसी घड़ी को घर में रखना अशुभ माना जाता है। बंद और टूटी हुई घड़ी अच्छे समय का संकेत नहीं देती है। ऐसा माना जाता है कि बंद पड़ी घड़ी हमारे कई काम को रोक देती है। इससे निकलने वाली एनर्जी घर में माहौल भी खराब करती है। यही वजह है कि चलती हुई घड़ी को पॉजिटिविटी के तौर पर देखा जाता है।
घर से हटाएं टूटे हुए बर्तन
कई लोग टूटे हुए बर्तनों को इकट्ठा कर लेते हैं कि आगे कभी ये काम आ सकते हैं लेकिन ऐसा होता नहीं है। ऐसी स्थिति में टूटे हुए बर्तन घर में नेगेटिविटी लाते हैं और इसका असर हमारे रिश्तों पर भी पड़ता है। फेंगशुई में यही बताया जाता है कि घर जितना व्यस्थित होगा, हमारी जिंदगी उतनी ही व्यस्थित होती जाएगी। फेंगशुई के हिसाब से खराब बर्तन अच्छी सोच को खत्म करते जाते हैं। ऐसे में सोच में सिर्फ और सिर्फ नेगेटिविटी आती है।
दूर कर दें टूटा हुई शीशा
टूटे हए शीशे को तो वास्तु शास्त्र में सबसे बड़ा अपशकुन माना जाता है। वहीं फेंगशुई में ही इसे सही नहीं मानते हैं। टूटा हुआ शीशा देखने में तो खराब लगता ही है। साथ ही इसकी एनर्जी इतनी खराब होती है कि इससे घर की खुशियों को भी नजर लग जाती है। टूटा हुआ शीशा हमारे मन पर सीधे तौर पर नेगेटिव असर छोड़ता है। ऐसे में इसे जल्द से जल्द हटा देना चाहिए।
घर से हटाएं टूटे हुए चप्पल
टूटे हुए बर्तन की तरह ही कई लोग टूटे हुए जूते-चप्पल भी ये सोच कर रख देते हैं कि इसकी मरम्मत करवाकर इसका इस्तेमाल कर लिया जाएगा। ऐसे में ये कई बार लंबे समय तक घर में ही रखे रह जाते हैं। टूटे हुए फूटवियर घर के माहौल को भारी बनाते हैं और इससे हर चीज खराब होती हैं। हमारे मन के साथ-साथ घर का माहौल तो खराब होता ही है साथ में घर के लोगों के बीच मनमुटाव की स्थिति बनने लगती है। ऐसे में घर से इन चीजों को तुरंत बाहर करने की जरूरत है। ऐसा करते ही घर में होनी वाली रोज की किचकिच से शांति मिल सकती है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन