feng shui tips keep a running horse on the office desk know its benefits फेंगशुई टिप्स: ऑफिस डेस्क पर लैपटॉप के बगल में रख लें रनिंग हॉर्स वाली मूर्ति, हर काम में मिलेगी सफलता, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

फेंगशुई टिप्स: ऑफिस डेस्क पर लैपटॉप के बगल में रख लें रनिंग हॉर्स वाली मूर्ति, हर काम में मिलेगी सफलता

फेंगशुई से जुड़ी कई चीजें हमारी जिंदगी को आसान बना सकती हैं। आज जानेंगे उस चीज के बारे में जो हम अपने ऑफिस डेस्क पर रखें तो हर काम में सफलता मिल सकती है। 

Wed, 8 April 2026 03:23 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
फेंगशुई टिप्स: ऑफिस डेस्क पर लैपटॉप के बगल में रख लें रनिंग हॉर्स वाली मूर्ति, हर काम में मिलेगी सफलता

Office Desk Feng Shui Tips: घर ही नहीं बल्कि ऑफिस में भी वास्तु और फेंगशुई के हिसाब से चीजें होनी चाहिए। माना जाता है कि एक छोटा सा बदलाव हमारे मन पर काफी असर डाल सकता है। बात करें ऑफिस या फिर अपने वर्क डेस्क की तो यही वो जगह है जहां पर अपने दिन का सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। ऐसे में यहां की एनर्जी अच्छी होनी जरूरी है। ऑफिस का माहौल हमारे काम करने की एनर्जी पर पूरी तरह से असर डालता है। अगर माहौल जरा सा भी खराब हुआ तो इसका असर हमारी परफॉर्मेंस पर जरूर दिखता है। फेंगशुई के हिसाब से आसपास रखी हुई कोई भी चीज हमारे मूड और सोच को पूरी तरह से प्रभावित करती हैं। अगर ऑफिस डेस्क साफ-सुथरा और व्यस्थित हो तो काम में भी अच्छे से मन लगता है।

वहीं ऐसी स्थिति में ध्यान कम भटकता है। कई लोग अपने डेस्क पर ऐसी चीजें रखते हैं जो उन्हें मोटिवेट करती हैं और साथ ही साथ अच्छी एनर्जी भी देती हैं। फेंगशुई के अनुसार कुछ खास चीजें सही जगह रखने से हमारे आसपास पॉजिटिव माहौल बन सकता है और सारे काम भी आसानी से पूरे हो सकते हैं।

लैपटॉप के पास जरूर रखें ये चीज

फेंगशुई के हिसाब से अगर आप अपने ऑफिस डेस्क पर रनिंग हॉर्स यानी दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर या फिर मूर्ति रख देंगे तो काफी लाभ मिलेगा। मान्यता है कि ऐसी तस्वीर या मूर्ति हमारी सक्सेस की कहानी आसनी से लिखती है। हालांकि यहां गौर करने वाली ये बात है कि मेहनत से कतराना नहीं है। आपकी मेहनत और गुडलक मिलकर वो कहानी लिख सकते हैं जिसके बारे में आप सपने देख रहे हैं।

मिलेगा खूब मोटिवेशन

बता दें कि दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर और मूर्ति से काम करने के लिए मोटिवेशन मिलता है और इसे आगे बढ़ने का प्रतीक भी माना जाता है। जो लोग करियर में बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें अपनी डेस्क या काम करने वाली जगह पर रनिंग हॉर्स की मूर्ति या तस्वीर जरूर रखनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: ऑफिस डेस्क पर रखें लकड़ी की ये चीज, नहीं होगी पैसों की दिक्कत

काम में मिलेगा अच्छा रिजल्ट

फेंगशुई के अनुसार दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर अगर आप अपने सामने रखेंगे तो इससे मन में आगे बढ़ने की फीलिंग्स आती हैं और आप अपने लक्ष्य के प्रति फोकस्ड भी रहेंगे। जिन लोगों का मन बार-बार काम से भटकता है, उन्हें अपने ऑफिस डेस्क पर इसे जरूर रखना चाहिए। आप चाहें तो किसी धातु के बने रनिंग हॉर्स को अपने डेस्क पर रख सकते हैं क्योंकि इसकी साफ-सफाई भी आसानी से हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई में क्यों खास है 9 नंबर? ये है राज, ऐसे बढ़ाता है पॉजिटिव एनर्जी

रखें इस बात का भी ध्यान

फेंगशुई के अनुसार ऑफिस डेस्क पर बहुत ज्यादा सामान नहीं रखना चाहिए। इस जगह पर ज्यादा चीजें होने से हमारा ध्यान बहुत भटक सकता है। कोशिश करें कि लैपटॉप के आसपास केवल जरूरी चीजें ही रखी जाएं। साफ और व्यवस्थित ऑफिस डेस्क देखने में भी अच्छी लगती है और फिर यहां पर काम करने का मन भी करता है। आपको एक बार और याद दिला दें कि सफलता हमेशा मेहनत से ही मिलती है लेकिन अगर साथ में अच्छा माहौल मिल जाए तो उसे पाना आसान हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: दीवार पर किस ओर टांगी है आपने घड़ी? ये है सही तरीका

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!