feng shui tips are stairs in front of the main door good or bad know the truth Feng Shui Tips: मेनडोर के ठीक सामने सीढ़ियां होना अशुभ होता है? ये है आसान सा समाधान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Feng Shui Tips: मेनडोर के ठीक सामने सीढ़ियां होना अशुभ होता है? ये है आसान सा समाधान

Stairs Feng Shui Tips: फेंगशुई के हिसाब के किसी के घर के सामने अगर सीढ़ियां बनी है तो वो सही नहीं होता है। अगर ऐसा है तो फिर इसके लिए क्या समाधान हो सकता है?

Fri, 13 March 2026 03:22 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Feng Shui Tips: मेनडोर के ठीक सामने सीढ़ियां होना अशुभ होता है? ये है आसान सा समाधान

Feng Shui Tips for Main Door: फेंगशुई को आसान भाषा में चीनी वास्तु शास्त्र भी कहा जाता सकता है। हालांकि कई लोग इसे वास्तु शास्त्र की समझ बैठते हैं लेकिन इसके कुछ नियम काफी अलग हैं। फेंगशुई में चीजों की एनर्जी पर काफी काम किया जाता है। कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं जिन्हें अगर घर में रख लिया जाए तो इससे पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होता है। वहीं हमारी जिंदगी में आने वाली कई बाधाएं भी खत्म हो जाती हैं। आज घर के मेनडोर से जुड़ी चीजों को जानेंगे। कई लोगों के घर के मेनडोर के ठीक सामने सीढियां होती है लेकिन क्या शुभ होता है?

मेनडोर के सामने सीढ़ियां

आजकल अपार्टमेंट सिस्टम के चलते कई बार बने बनाए घर मिलते हैं। ऐसे में सही दिशा और हर चीज की प्लेसमेंट अपने हिसाब से मिलना कई बार मुश्किल हो जाता है। हालांकि कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अगर बात की जाए मेनडोर की तो फेंगशुई के हिसाब से घर के ठीक सामने अगर सीढ़ी बनी हई है तो ये अच्छा नहीं माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार अगर ऐसा होता है तो उस घर से सदस्य हमेशा हेल्थ इश्यू को लेकर ही परेशान होते रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: शादी से जुड़ी सारी दिक्कतों को दूर करेंगे ये 3 नियम

हो सकते हैं ये नुकसान

मेनडोर के सामने सीढ़ियां होने से कई और नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे घरों में लोग अक्सर बीमार रहा करते हैं। इसके अलावा ऐसे घर में जो भी रहता है धीरे-धीरे उसका मन किसी भी काम में नहीं लगता है। इसके बाद चीजें अपने आप खराब होती चली जाती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई का ये उपाय खत्म करेगा नेगेटिविटी, घर के मुख्यद्वार पर लगाएं ये 2 चीजें

फेंगशुई का समाधान

अब सवाल ये है कि अगर किसी के घर के सामने सीढ़ियां बनी हुई है तो क्या इसका कोई समाधान है? बता दें कि फेंगशुई हो या फिर वास्तु शास्त्र हर किसी जगह आपको समाधान जरूर मिल जाएंगे। फेंगशुई के हिसाब के अगर आपको सीढ़ियों से होने वाले दोष से बचना है तो एक छोटा सा काम करना होगा। ऐसी स्थिति में आप घर की चौखट को थोड़ा ऊपर की ओर उठा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: ऑफिस डेस्क पर रखें लकड़ी की ये चीज, नहीं होगी पैसों की दिक्कत

इतना ऊंचा हो चौखट

नियम के हिसाब से दहलीज को 2 इंच तक ऊपर उठाया जा सकता है। ऐसा करके दोष से आसानी से बचा जा सकता है। वैसे ऐसा भी कहा जाता है कि हर घर में चौखट का होना जरूरी होता है। आजकल के घरों में लोगों ने चौखट बनवाना बंद कर दिया है जोकि सही नहीं है। अगर घर के सामने सीढ़ी ना भी हो तो भी लोगों को चौखट जरूर बनवाना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!