feng shui tips importance of number 9 and its powerful benefits in our life Feng Shui Tips: फेंगशुई में क्यों खास माना जाता है 9 नंबर? ये है राज, ऐसे बढ़ाता है पॉजिटिव एनर्जी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Feng Shui Tips: फेंगशुई में क्यों खास माना जाता है 9 नंबर? ये है राज, ऐसे बढ़ाता है पॉजिटिव एनर्जी

Importance of 9 Number: फेंगशुई में नंबर की एनर्जी को काफी महत्व दिया जाता है। वहीं 9 नंबर को सबसे लकी माना जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ डिटेल से। 

Thu, 2 April 2026 06:59 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Feng Shui Tips: फेंगशुई में क्यों खास माना जाता है 9 नंबर? ये है राज, ऐसे बढ़ाता है पॉजिटिव एनर्जी

Feng Shui Tips: वास्तु शास्त्र की ही तरह हमारी जिंदगी में फेंगशुई का महत्व होता है। फेंगशुई की मदद से भी हम अपने आसपास की एनर्जी को सही बना सकते हैं। इसमें नंबर का खास महत्व माना जाता है। बता दें कि हर एक नंबर अपने साथ अलग एनर्जी लिए हुए होता है। मान्यता है कि सही नंबर सुख, समृद्धि और पॉजिटिविटी ले आता है। आपके लिए आपका लकी नंबर कुछ भी हो सकता है लेकिन फेंगशुई में 9 नंबर को काफी महत्व दिया जाता है। दरअसल इस नंबर को सबसे शुभ और पावरफुर माना गया है।

फेंगशुई की दुनिया में 9 नंबर को नई शुरुआत के रूप में देखा जाता है। साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि इसकी मदद से सफलता मिलती है और हर एक चीज में तरक्की होती है। फेंगशुई में इसे एंजल नंबर के तौर पर भी देखा जाता है।

क्या है 9 का मतलब

फेंगशुई की दुनिया में 9 नंबर का मतलब काम का पूरा होना होता है। इसे काम के पूरे हो जाने के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। अगर आपको 9 नंबर बार-बार दिखता है या फिर बार-बार आपका ध्यान उस ओर अपने आप ही चला जाता है, जहां पर 9 लिखा हो तो समझिए कि जिंदगी में कुछ नया और अच्छा शुरू होने वाला है। आप इसे इस तरह भी समझ सकते हैं कि आने वाले समय में आपको आपकी मेहनत का फल जल्दी ही मिलने वाला है। ऐसे में अगर आपकी नजर बार-बार इस नंबर पर जाए तो आप इसे पॉजिटिव मान सकते हैं।

नंबर 9 क्यों है शुभ?

अब सवाल ये है कि फेंगशुई में इस नंबर को इतना अच्छा क्यों माना जाता है? दरअसल इसे ग्रोथ और सफलता से जोड़कर देखते हैं। साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि ये नंबर पैसों के मामले में भी लकी होता है। फेंगशुई के हिसाब के ये नंबर जिंदगी में अच्छे से अच्छा मौका ले आता है और आगे बढ़ने के सारे रास्ते भी खोलता है। कई लोग अपनी जिंदगी में इस नंबर को इसी वजह से काफी महत्व देते हैं। लोग चाहते हैं कि उनकी गाड़ी या फिर मोबाइल नंबर में 9 की स्थिति हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Feng Shui: मेनडोर से जुड़े ये हैं 5 सबसे जरूरी नियम, घर में नहीं आएगी नेगेटिविटी

बढ़ती है पॉजिटिव एनर्जी

9 नंबर को पॉजिटिविटी के तौर पर भी देखा जाता है। माना जाता है कि इसकी एनर्जी काफी मजबूत होती है जो हमें हमेशा मोटिवेट करती है। ऐसे में अगर हमें कभी भी कुछ पाना है या हमारा कोई बड़ा लक्ष्य है तो 9 नंबर को अपनी जिंदगी में जरूर जगह देनी चाहिए। स्प्रिचुअल ग्रोथ के लिए भी इस नंबर को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: ऑफिस डेस्क पर रखें लकड़ी की ये चीज, नहीं होगी पैसों की दिक्कत

नेगेटिविटी को भगाता है दूर

अगर कभी भी ऐसा लगे कि जिंदगी में नेगेटिविटी बढ़ती जा रही है तो इस नंबर को आसपास रखना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार 9 नंबर से हम पॉजिटिव सोच पाते हैं और हमारा ध्यान सिर्फ ऐसी ही चीजों पर जाता है जो हमारी ग्रोथ के लिए जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: मेनडोर के ठीक सामने सीढ़ियां होना अशुभ होता है? ये है समाधान

आप भी कर सकते हैं 9 नंबर से जुड़ी चीजें

फेंगशुई में भी वास्तु शास्त्र की तर्ज पर ही कुछ उपाय बताए गए हैं। अगर आप 9 नंबर के पॉजिटिव एनर्जी का लाभ उठाना चाहते हैं तो अपने पास 9 सिक्के रख सकते हैं। आप चाहे तो घर में 9 दीए जला सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका कोई लक्ष्य तय है तो उसके लिए जरूरी काम को लगातार 9 दिन तक जरूर करें। इसके अलावा भगवान की पूजा में आप 9 फूल चढ़ा सकते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!