फेंगशुई टिप्स: दीवार पर किस ओर टांगी है आपने घड़ी? सही दिशा का चुनाव करते ही बदलेगी किस्मत
फेंगशुई केअनुसार कुछ चीजों की प्लेसमेंट सही होनी जरूरी है। घड़ी भी उन्हीं में से एक है। अगर घड़ी को सही दिशा में ना रखा जाए तो कई काम रुक जाते हैं। आइए जानते हैं कि घड़ी को लेकर फेंगशुई में क्या नियम बताए गए हैं।

फेंगशुई और वास्तु शास्त्र को समझने में लोग गलती कर देते हैं। कई लोग इसे एक ही समझ बैठते हैं। वैसे इनके नियम कुछ-कुछ एक जैसे ही हैं लेकिन फिर इनमें जमीन आसमान का अंतर होता है। फेंगशुई के अनुसार घर में मौजूद कई चीजें ऐसी हैं जो हमारे मन और जीवन पर असर डालती हैं और घड़ी भी इन्हीं में से एक चीज है। आप शायद यकीन ना करें लेकिन एक घड़ी से ही घर का माहौल अच्छा और खराब हो सकता है। फेंगशुई के हिसाब से अगर घड़ी को सही दिशा में लगाया जाए तो ये घर में पॉजिटिविटी लेकर आती है लेकिन इसकी गलत दिशा चीजों को खराब भी कर सकती है। ऐसे में दीवार घड़ी से जुड़े कुछ नियमों को जानना जरूरी है।
घड़ी के लिए सही दिशा
फेंगशुई के अनुसार घड़ी को हमेशा सही दिशा में ही लगाना चाहिए। आजकल लोग डेकॉर के नाम पर घड़ी को कहीं भी लगा देते हैं। फेंगशुई में घड़ी को उत्तर या फिर पूर्व दिशा में लगाना सही माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिशा में घड़ी को लगाने से जिंदगी में अच्छे दिन आने शुरु हो जाते हैं। इसके अलावा घर का पॉजिटिव माहौल बना रहता है और इसके बाद सारे काम समय पर पूरे होने लगते हैं। उत्तर दिशा को हमेशा से ही अवसर और तरक्की से जोड़कर देखा जाता है। वहीं पूर्व दिशा को नई शुरुआत के रूप में देखा जाता है। ऐसे में इन दोनों ही दिशाओं में घड़ी को लगाना शुभ माना जाता है।
इस दिशा में ना लगाएं घड़ी
फेंगशुई के हिसाब से घड़ी को हमेशा सही दिशा में ही लगाना चाहिए। नियम के अनुसार घड़ी को कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में लगी घड़ी से कामों में देरी हो सकती है या फिर हर काम में बार-बार रुकावट महसूस हो सकती है। इस वजह से घर का माहौल भी थोड़ा अलग सा हो जाता है और सब कुछ भारी सा महसूस होने लगता है। आप भी कोशिश करें कि घड़ी कभी भी इस दिशा में भूलकर भी ना लगाएं। अगर घर में कहीं पर भी घड़ी इस दिशा में है तो इसे उत्तर या फिर पूर्व की ओर लगाना ही सही होगा।
खराब या फिर बंद घड़ी ना लगा रहने दें
कई बार घड़ी के बंद हो जाने के बाद भी लोग उसे दीवार पर ही टंगे रहने देने हैं जोकि सही नहीं है। फेंगशुई में रुकी हुई घड़ी को ठहरे हुए समय के संकेत के रूप में देखा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि खराब बंद पड़ी हुई घड़ी हमारे हर काम में रुकावट बनती है। ऐसे में जब भी घड़ी बंद हो तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवा लेना चाहिए। इसके अलावा घड़ी को समय-समय पर साफ भी करते रहना चाहिए। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से घर का माहौल हल्का होता है और सब कुछ अच्छा महसूस होता है। ऐसे में घड़ी से जुड़े इन फेंगशुई टिप्स को जरूर ध्यान देना चाहिए।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन