5 feng shui tips for your home main door or main entrance Feng Shui Tips: मेनडोर से जुड़े ये हैं 5 सबसे जरूरी नियम, घर में नहीं आएगी नेगेटिविटी, आप तो नहीं कर रहे गलती?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Feng Shui Tips: मेनडोर से जुड़े ये हैं 5 सबसे जरूरी नियम, घर में नहीं आएगी नेगेटिविटी, आप तो नहीं कर रहे गलती?

फेंगशुई के अनुसार मेनडोर हमारे घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। ऐसे में यहां की एनर्जी को हमेशा सही रखना जरूरी है। चलिए जानते हैं कि आखिर मेनडोर से जुड़े फेंगशुई के क्या नियम हैं?

Mon, 16 March 2026 10:49 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Feng Shui Tips: मेनडोर से जुड़े ये हैं 5 सबसे जरूरी नियम, घर में नहीं आएगी नेगेटिविटी, आप तो नहीं कर रहे गलती?

Feng Shui Tips for Main Door: किसी भी घर की खुशहाली वहां के लोगों पर डिपेंड करती है। लोग कैसे हैं और उनकी वजह से माहौल कैसा है? ये बहुत ही जरूरी होता है लेकिन घर का वास्तु भी सही होना जरूरी है। वहीं फेंगशुई के हिसाब से घर की कुछ चीजों का बैलेंस सही होना सबसे जरूरी है। फेंगशुई की बात की जाए तो उसके नियम के हिसाब से घर में किसी भी सामान का प्लेसमेंट सही होना चाहिए। आज जानेंगे उन 5 बातों को जोकि किसी भी घर के लिए जरूरी है। अगर इन 5 नियमों का पालन सही तरीके से कर लिया जाए तो घर में बुरी एनर्जी का खात्मा अपने आप ही हो जाएगा।

1. मेनडोर के आगे ना लगाएं शीशा

आजकल तमाम लोग मेनडोर के आगे डेकॉर के नाम पर शीशा लगा देते हैं जोकि दिखने में तो सुंदर ही दिखता है। हालांकि फेंगशुई के हिसाब से मेनडोर पर इसे लगाने से बचना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार शीशा भले ही नाजुक हो लेकिन इसकी एनर्जी काफी पावरफुल होती है। अगर इसे मेनडोर के एकदम सामने ही शीशा हो तो ये अपने रिफ्लेक्शन से सारी पॉजिटिव एनर्जी को वापस बाहर भेज सकता है। अगर आपको बाहर शीशा लगाना ही है तो इसे साइड की ओर रखें। अगर पास में कोई पौधा रखेंगे तो इसका प्रभाव थोड़ा कम हो सकता है।

2. मेनडोर का रास्ता हो साफ

फेंगशुई के अनुसार मेनडोर का रास्ता हमेशा साफ होना चाहिए। ध्यान रखें कि मेनडोर से घर के अंदर आने के रास्ते के बीच कोई सामान ना रखा हो। ऐसी कोई भी चीज ना हो जो अंदर आने में अवरोध पैदा करता है। अगर ऐसा होता है तो अच्छी एनर्जी का प्रवाह अंदर आने के लिए रुक जाएगा। ऐसे में रास्ते में कोई भी ऐसी चीज नहीं रखनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: रात में टूट जाती है आपकी नींद? बेडरूम में करें ये बदलाव

3. मेनडोर के सामने ना हो सीढ़ियां

फेंगशुई के नियम के हिसाब से घर के मेनडोर के आगे कभी भी सीढ़ियां नहीं होनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सीढ़ियां होने की वजह से घर में आने वाली सारी ऊर्जा ऊपर-नीचे चली जाती है। ऐसे में सवाल है कि अब क्या किया जाए? इस चीज में बैलेंस लाने के लिए मेनडोर के पास कोई गोल पायदान रख दें। आप चाहें तो कोई पौधा भी दरवाजे के पास लगा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खत्म नहीं हो रहा घर का लड़ाई-झगड़ा, तो आजमाएं फेंगशुई के ये टिप्स

4. ना रखें ज्यादा चीजें

एनर्जी को बैलेंस करने के लिए कोशिश करें कि मेनडोर पर ज्यादा सामान ना रखा हो। कई लोग मेनडोर पर ही जूते-चप्पल का ढेर लगा देते हैं जोकि सही नहीं है। ये जगह जितनी साफ रहेगी, घर में अच्छी एनर्जी का फ्लो उतना ही होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेंगशुई टिप्स: ऑफिस डेस्क पर रखें लकड़ी की ये चीज, नहीं होगी पैसों की दिक्कत

5. मेनडोर के आसपास ना हो गंदगी

कोशिश करें कि मेनडोर हमेशा साफ रहे। यहां पर गंदगी होने का साफ-साफ मतलब है कि घर में एनर्जी अच्छी जा ही नहीं सकती है। मेनडोर की लाइटिंग भी अच्छी होनी चाहिए। यहां पर अंधेरा रहने से एनर्जी भी डल हो जाएगी। ऐसे में मेनडोर हमेशा साफ-सुथरा और रोशनी से भरपूर होना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए फेंगशुई विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!